नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव

Oct 08, 2026 - 12:44
0 4
नोएडा में पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक, आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर विभाग के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार तड़के युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया। करीब आठ घंटे तक टीमों ने नाले में युवक की तलाश की।  

युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर हुआ था विवाद 

पुलिस के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि उस समय युवक शराब के नशे में था। विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी। युवक के नाले में कूदने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। 

नाले में पानी का बहाव और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद देर रात से ही नाले में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने घटनास्थल के आसपास के हिस्से में लगातार तलाशी अभियान चलाया। टीमों ने नाले के अंदर कई स्थानों पर युवक को तलाशने का प्रयास किया। 

आठ घंटे की तलाश के बाद बरामद हुआ शव

करीब आठ घंटे तक चले अभियान के बाद तड़के सुबह युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नाले से बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद और शराब के नशे में युवक द्वारा नाले में छलांग लगाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और युवक ने किन परिस्थितियों में नाले में छलांग लगाई। 

इनपुट : आईएएनएस 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User