Greater Noida Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, चार लोगों की मौत

Aug 31, 2026 - 11:54
0 8
Greater Noida Accident News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, चार लोगों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की चपेट में आई कार, चार लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया और वहां जा रही एक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा 30 अगस्त को थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। नोएडा से आगरा की दिशा में जा रहा राजस्थान नंबर का अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार में होने के कारण चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया। इसी दौरान सामने से सड़क पर जा रही कार ट्रक की चपेट में आ गई।

ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है।

फिलहाल, यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस हादसे में मृत लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User