विश्व पशु दिवस : राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने पशुओं के संरक्षण की अपील की

Oct 04, 2026 - 11:01
0 3
विश्व पशु दिवस : राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने पशुओं के संरक्षण की अपील की
World Animal Day

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने विश्व पशु दिवस पर लोगों से पशुओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति करुणा भाव बनाए रखने की अपील की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का संदेश: पशु संरक्षण हमारा कर्तव्य

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व पशु दिवस, पशुओं के महत्व को समझने के साथ ही यह संदेश भी देता है कि मनुष्य और पशु का सह-अस्तित्व ही प्रकृति के संतुलन और मानवता के भविष्य की सुरक्षा का आधार है। पशुओं का संरक्षण करना, उनके प्रति करुणा दिखाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व और मानवीय कर्तव्य है। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।"

राजस्थान के सीएम ने दिलाया करुणा का संकल्प

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, "विश्व पशु दिवस के अवसर पर आइए पशुओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति करुणा भाव बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लें तथा एक संवेदनशील समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।"

पशु क्रूरता रोकने पर बिहार के मंत्री का जोर

बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, "पशुओं के संरक्षण के लिए करें योगदान, पशु क्रूरता एवं अत्याचार की रोकथाम पर दें ध्यान। आइए, विश्व पशु दिवस के अवसर पर पशुओं के प्रति करुणा, संवेदना और संरक्षण का संकल्प लें। विश्व पशु दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल का संदेश

अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, "विश्व पशु कल्याण दिवस के अवसर पर आइए, हम सब जीव–जंतुओं के प्रति संवेदना एवं कल्याण की भावना रखें और इनके संरक्षण का संकल्प लें।"

हरियाणा भाजपा की अपील: जीवों के प्रति रखें प्रेम भाव

हरियाणा भाजपा ने एक्स पोस्ट में कहा, "करुणा ही मानवता की पहचान है। विश्व पशु दिवस पर आइए, हम अपने आसपास मौजूद पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का भाव रखें। उनके लिए सुरक्षित वातावरण, भोजन और संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में अपना योगदान दें।प्रकृति का संतुलन तभी कायम रहेगा, जब उसके हर जीव के प्रति हमारा व्यवहार प्रेम और जिम्मेदारी से भरा हो। आप सभी को 'विश्व पशु दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!"

विश्व पशु दिवस का इतिहास और शुरुआत

बता दें कि विश्व पशु दिवस की शुरुआत कुत्ते विशेषज्ञ हेनरिक जिम्मरमैन ने की थी। उन्होंने 24 मार्च, 1925 को जर्मनी के बर्लिन स्थित स्पोर्ट पैलेस में पहले विश्व पशु दिवस का आयोजन किया। पहले आयोजन में 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए। यह आयोजन मूल रूप से 4 अक्टूबर को निर्धारित किया गया था, ताकि यह पशुओं के संरक्षक संत, सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व दिवस के साथ मेल खाए। हालांकि, उस दिन आयोजन स्थल उपलब्ध नहीं था। इसके बाद 1929 में पहली बार इस आयोजन को 4 अक्टूबर को स्थानांतरित किया गया।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User