क्या बिश्नोई की जगह प्रिंस को मौक़ा देगा भारत?

इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले तीसरे T20I मैच की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और टीम न्यूज़ की जानकारी 

Jul 07, 2026 - 10:40
0 6
क्या बिश्नोई की जगह प्रिंस को मौक़ा देगा भारत?

Sports News Update: भारत और इंग्लैंड वर्तमान T20I सीरीज़ के तीसरे मुक़ाबले में मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में आमने-सामने होंगी। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा मैच आसानी से जीता था। फिलहाल वे सीरीज़ में 1-0 से आगे हैं और इस मैच को जीतकर सीरीज़ हारने की संभावनाओं को समाप्त करना चाहेंगे। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश कर रही भारतीय टीम भी वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। आइए मैच से पहले एक नज़र डालते हैं संभावित प्लेइंग इलेवन, टीम न्यूज़ और पिच रिपोर्ट पर।

टीम न्यूज़: इंग्लैंड में कोई बदलाव नहीं

इंग्लैंड ने मैच शुरू होने से 24 घंटे से भी पहले ये बता दिया है कि वे उसी टीम के साथ उतरने वाले हैं।

इंग्लैंड: 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर (विकेटकीपर), 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 आदिल रशीद, 10 ज़ोफ़्रा आर्चर, 11 जॉश टंग

पिछले मैच में बल्लेबाज़ी करते समय श्रेयस अय्यर के हाथ में चोट लगी थी, लेकिन इसके बाद भी वह फ़ील्डिंग करने उतरे थे। बिश्नोई की जगह खतरे में दिख रही है और उनकी जगह प्रिंस यादव खेलते हुए दिख सकते हैं।

भारत (संभावित): 1 अभिषेक शर्मा, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 हर्षित राणा, 9 अर्शदीप सिंह, 10 प्रिंस यादव/सूर्यांश शेड्गे/ वॉशिंगटन सुंदर, 11 वरुण चक्रवर्ती

पिच और परिस्थितियां: बल्लेबाज़ों का होगा बोल-बाला?

T20 में ट्रेंट ब्रिज बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग माना जाता था क्योंकि यहां की पिच एकदम सपाट और बाउंड्री काफ़ी छोटी होती थी। हालांकि, पिछले कुछ सालों में गेंदबाज़ों को यहां अधिक मदद मिलने लगी है और इस सीज़न ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रहा था। मंगलवार को मौसम अधिक गर्म नहीं रहने की उम्मीद है और दोपहर के समय तापमान 25 डिग्री रहने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User