आगरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

Jul 15, 2026 - 12:58
0 5
आगरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
आगरा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

- सुबह से बादल छाए थे, दिन में फिर से बूंदाबांदी के आसार.

आगरा: बुधवार की सुबह बादल छाए रहे। 9 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे से अधिक समय तक काफी तेज बारिश हुई। हल्की हवा भी चल रही है। इससे आगरा का मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव भी हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिन में तेज हवाओं के साथ फिर से बूंदाबांदी हो सकती है।

बुधवार की सुबह बादल के छाने से हुई दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई गई थी। 9 बजे बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की बारिश से मौसम पूरी तरह से बदल गया। पिछले 4 दिनों में आगरा में बूंदाबांदी तक नहीं हुई थी। पिछली बारिश 4 दिन पहले शुक्रवार 10 जुलाई को हुई थी। एक जुलाई से अब तक आगरा में 180.5 एमएम बारिश हो चुकी है।

लोग उमस भरी गर्मी से थे परेशान: एक दिन पहले मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा था। दिनभर तेज धूप रही। दोपहर में गर्मी ने बेहाल कर दिया था। लोग उमस से परेशान थे। आगरा में पिछले 4 दिनों से न बारिश हुई और न ही बूंदाबांदी। इसके चलते गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था।

आगरा में अब तक बारिश की स्थिति: आगरा में 7 से 10 जुलाई के बीच ठीकठाक बारिश हो गई थी। 11 जुलाई से बारिश नहीं हुई। एक जुलाई से 13 जुलाई तक 180.5 एमएम बारिश हो चुकी है। जोकि सामान्य से 38% अधिक है। आगरा में इस सीजन में आखिरी बार 8 जुलाई को झमाझम बारिश हुई थी।

19 जुलाई को बदलेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे दिन बादल छाए रहेंग। बारिश के बाद भी बूंदाबांदी होती रहेगी। 19 जुलाई से एक बार फिर से आगरा का मौसम बदलेगा। तेज आंधी के साथ दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User