Venezuela Earthquake Update News: वेनेजुएला में आए भूकंप से 235 की मौत की खबर, 39,000 लोग अब भी लापता, जानें कैसे हैं हालात 

Venezuela Earthquake Update: भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज़्यादा समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था। मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राहत और बचाव का कार्य चल रहा है।

Jun 26, 2026 - 14:04
0 2
Venezuela Earthquake Update News: वेनेजुएला में आए भूकंप से 235 की मौत की खबर, 39,000 लोग अब भी लापता, जानें कैसे हैं हालात 
Photo: Venezuela Earthquake Update News
  • अब भी हजारों लोग हैं लापता, जानें अब कैसे हैं हालात?; लोगों ने बताया तबाही का मंजर.

Venezuela Earthquake Update News: वेनेजुएला में आए भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। अब तक 235 लोगों की मौत की खबर है, 39,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। वेनेजुएला में बुधवार की रात कुछ ही मिनटों में एक के बाद एक आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। सरकार ने बताया है कि 39,000 लोग अब भी लापता हैं, सैकड़ों लोग घायल हैं। 

मलबे के नीचे से आवाजें आ रही हैं और मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी काराकस में देश का मुख्य एयरपोर्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे तेज़ी से मदद पहुंचाने की कोशिशों में रुकावट आ रही है। राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। ये भूकंप वेनेजुएला में एक सदी से भी ज़्यादा समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था।

अमेरिका में रहने वाले वेनेजुएला के लोग गुरुवार को डोनेशन ड्राइव (दान अभियान) शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। 1995 में वेनेजुएला से अमेरिका आए सेल्स मैनेजर टोरेस ने कहा, "आज सुबह ही मैं डोराल वाले ग्रुप को देख रहा था और हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। लोग पैसे, दवाइयां, पानी और सबसे पहले ज़रूरी चीज़ें पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं।" उन्होंने कहा, "वे जल्द से जल्द पहली खेप भेजने की बात कर रहे हैं।"

भूकंप के बाद की तस्वीरों में, धूल और खून से लथपथ घायल बच्चों, जानवरों और आम नागरिकों को कंक्रीट के मलबे से बाहर निकालते हुए देखा गया। मरने और घायल होने वालों के अलावा, हज़ारों लोग लापता भी हैं, जिससे अमेरिका में उनके परिवार के सदस्य जानकारी पाने के लिए परेशान हो रहे हैं। घायलों के लिए फ़र्स्ट एड और मेडिकल सामान जैसे कि गॉज़, बैंडेज, एंटीसेप्टिक, डिस्पोज़ेबल ग्लव्स, फ़ेस मास्क, सिरिंज, थर्मामीटर और ब्लड प्रेशर मॉनिटर की काफ़ी मांग थी।

मैरीटाइम इंडस्ट्री कंसल्टेंट एरेनास ने बताया कि इस भूकंप में उन्होंने सब कुछ खो दिया है। वहीं भूकंप में बचे लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान इमारतों से बाहर भागते समय उनमें से कुछ लोग घायल हो गए थे। उनके घर बर्बाद हो गए हैं और कुछ इमारतें गिर गई हैं। बड़ी तबाही मची है और लोग अपनों से बिछड़ गए हैं, मलबे में कई लोग दबे हैं, लोग अपनों को तलाश रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User