वैभव ने रचा इतिहास, टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू

Jul 05, 2026 - 12:46
0 3
वैभव ने रचा इतिहास, टूटा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू
Vaibhav Suryavanshi

- पहले इंटरनेशनल टी-20 में बनाएं 14 रन
- 10 गेंदों की छोटी पारी में जड़े दो सिक्स

वैभव सूर्यवंशी ने भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था. इंटरनेशनल डेब्यू के समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन थी.

वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में सिर्फ मेन्स क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी टॉप अपनी जगह बना ली है. भारत के लिए महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है. शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. अब वैभव ने उनसे भी कम उम्र में भारत के लिए खेलने का गौरव हासिल कर लिया. वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने थमाई. वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी हैं. 

कैप पहनते ही आंखें हुईं नम: डेब्यू से पहले जब वैभव को टीम इंडिया की कैप सौंपी गई, तो वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. उनकी आंखें नम हो गईं और वह आंसू पोंछते नजर आए. यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. 

नहीं खेल पाए लंबी पारी: वैभव ने इस मुकाबले में 10 बॉल पर 14 रन बनाए. इसमें 2 छक्के शामिल रहे. वैभव को स्पिनर विल जैक्स ने पवेलियन भेजा. आउट होकर पवेलियन लौटते वक्त भी वैभव भावुक हो गए. पिछले कुछ महीनों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित नाम बनकर उभरे हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए. आईपीएल के बाद वैभव को इंडिया-ए टीम में जगह मिली. 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User