हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा अपडेट... किसी भी आरोपी ने नहीं लगाया था मास्क

Aug 27, 2026 - 12:03
0 6
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा अपडेट... किसी भी आरोपी ने नहीं लगाया था मास्क
  • दुकानदार ने देखे आरोपियों के चेहरे, बताया- किसी ने मास्क नहीं लगाए थे....

Haryanvi singer Ankit Baliyan Murder Case : UP के शामली में अंकित बालियान हत्याकांड से सनसनी का माहौल है. शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बारे में चश्मदीदों ने पूरी बात बताई है. उन्होंने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर सभी डर गए थे और भागने लगे. फायरिंग के बीच वह अंकित को नहीं बचा पाए.

बदमाशों ने अंकित पर कई राउंड फायर किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद दुकानदार ने बताया कि कुल पांच लोग आए थे. बदमाशों ने उनकी दुकान के सामने ही गाड़ी बाइकें खड़ी की थीं. चार लोगों ने अंकित पर फायरिंग की.

चश्मदीद ने आगे जानकारी दी कि ये बदमाश दो बाइक पर आए थे. उन्होंने अपनी बाइक जिम से कुछ दूर खड़ी की थी. एक आरोपी बाइक के पास ही खड़ा था. सबके चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे. वारदात के वक्त सभी के हाथों में पिस्टल थी. कई राउंड गोलियां चलाई गईं. लोगों ने बताया कि वे फायरिंग की आवाजें सुनकर और हमलावरों को देखकर डर गए थे. इसलिए, दुकान बंद कर भाग गए. उन्हें कैसे बचाते, वो गोलियां बरसा रहे थे. 

जिम से निकले अंकित बालियान, 4 लोगों ने घेरा

अंकित बलियान की भीड़ भरे इलाके में उस वक्त ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जब वो शामली के आर्य नगर में मसल जिम से बाहर निकल रहे थे. अंकित जैसे ही अपनी गाड़ी की तरफ बढ़े, तभी उनको चारों तरफ से चार लोगों ने घेर लिया. उन्होंने बिना देर किए अंकित बालियान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

इस फायरिंग में अंकित बालियान को संभलने का मौका भी नहीं मिला. वह ना भाग सके और ना ही उन्हें कोई बचाने आया पाया. अंकित ने उसी समय दम तोड़ दिया. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से कुछ दूरी तक पैदल भागे और उसके बाद आगे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.

जाम की सड़क : वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक यह समाचार पूरी शामली में आग की तरह फैल चूका था. इस वारदात के बाद अंकित के परिजनों और रिश्तेदारों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी और देर रात पुलिस के काफी समझाने के बाद ही शव को सड़क से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.

अंकित बालियान की एल्बम 'सड़क पर गोली मार दे'

पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर अंकित का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो वारदात से कुछ घंटे पहले का था, जिसमें अंकित अपने एल्बम 'सड़क पर गोली मार दे' गाने के बोल बोल रहे थे. कुछ देर बाद ही उन पर ही सड़क पर हमला हो गया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User