Meerut News: यूपी पुलिस भर्ती दौड़ में महिला का पैर फैक्चर, 6 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत

Oct 08, 2026 - 16:39
Updated: 5 days ago
0 13
Meerut News: यूपी पुलिस भर्ती दौड़ में महिला का पैर फैक्चर, 6 अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत
  • मेरठ की छठी वाहिनी PAC में चल रही यूपी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा।
  • UP Police की शारीरिक दक्षता परीक्षा का चौथा दिन,
  •  केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़।

Knockout Newz Meerut : मेरठ की छठी वाहिनी PAC में चल रही UP Police की शारीरिक दक्षता परीक्षा के चौथे दिन गुरुवार को 998 अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था। इनमें से 934 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे, जबकि 64 गैरहाजिर रहे। दौड़ के दौरान 6 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें महिला अभ्यर्थी विशु के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में 742 ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया। वहीं, 192 अभ्यर्थी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर सके और भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावकों की भीड़ जुटी रही।

सुबह 4 बजे से लगने लगी लाइनें

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सुबह करीब 4 बजे से ही केंद्र के बाहर पहुंचने लगे थे। चेकिंग के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। पहले बैच की दौड़ सुबह 5:37 बजे शुरू हुई और करीब 9 बजे तक दौड़ की प्रक्रिया पूरी करा ली गई। इसके बाद भर्ती से जुड़ी बाकी औपचारिकताएं पूरी करने में करीब एक घंटा और लगा। करीब 10 बजे तक पूरी प्रक्रिया समाप्त हो गई।

808 पुरुष अभ्यर्थियों ने दी दौड़

गुरुवार को 808 पुरुष अभ्यर्थी मैदान में उतरे। इनमें 647 ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर अगले चरण के लिए जगह बनाई। 161 अभ्यर्थी तय समय में दौड़ पूरी नहीं कर सके और उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया।

महिला वर्ग में 126 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 95 ने समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी की, जबकि 31 अभ्यर्थी निर्धारित समय से पीछे रह गए।

6 अभ्यर्थियों की मैदान में तबीयत बिगड़ी

दौड़ के दौरान 6 अभ्यर्थियों की तबीयत खराब हो गई। इनमें नोएडा के महाराज पुत्र कृष्णपाल, शामली के आदित्य पुत्र सुनील, सहारनपुर के निशु पुत्र विनोद कुमार, सरधना की विशु पुत्री जगपाल सिंह और सहारनपुर के गुरदीप पुत्र शीशपाल शामिल हैं।

महिला अभ्यर्थी विशु के पैर में फ्रैक्चर होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य अभ्यर्थियों को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

परीक्षा केंद्र के बाहर जुटे अभिभावक

छठी वाहिनी PAC में परीक्षा को लेकर रोजाना अभ्यर्थियों के परिजनों की भीड़ पहुंच रही है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में अभिभावक केंद्र के बाहर मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User