ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Sep 11, 2026 - 15:41
0 3
ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
António Guterres

नई दिल्ली। भार‍त की अध्‍यक्षता में आयोज‍ित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया। उनकी यह यात्रा बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट पर उनके आगमन की जानकारी साझा की।

विदेश मंत्रालय ने पोस्‍ट किया, ''संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में हार्दिक स्वागत है। यह यात्रा इस बात को फिर से मजबूत करती है कि ब्रिक्स देशों की बहुपक्षवाद, आपसी संवाद और सहयोग में गहरी आस्था है।''

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के अनुसार, इस यात्रा के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की उम्मीद है। यह इस साल गुटेरेस की भारत की दूसरी यात्रा है और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भारत का पांचवां दौरा होगा।

इससे पहले वह फरवरी में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हुए थे।

गुटेरेस के लिए, जिनका कार्यकाल अब अपने आखिरी चार महीनों में है, यह संभवतः उन अंतिम मौकों में से एक हो सकता है जब वे महासचिव के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी ज‍िनप‍िंग से औपचारिक या अनौपचारिक रूप से मुलाकात कर सकेंगे। इसकी वजह यह है कि पुतिन और शी इस महीने के अंत में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक उच्चस्तरीय बैठक में शामिल नहीं होंगे, लेकिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

 इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User