Delhi News : सत्य निकेतन हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

Sep 07, 2026 - 12:59
Updated: 24 days ago
0 6
Delhi News : सत्य निकेतन हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए बिल्डिंग हादसे के बाद से लगातार मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस वजह आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए बताया कि सत्य निकेतन मार्केट, साउथ कैंपस में बिल्डिंग गिरने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। इमरजेंसी टीमें मौके पर काम कर रही हैं। इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित है।

पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल से धौला कुआं, आरटीआर और बेनिटो जुआरेज मार्ग की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि यदि संभव हो तो इन रास्तों से बचें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। साथ ही हादसे वाली जगह के पास वाहन न रोकें, पार्क न करें और भीड़ न लगाएं, ताकि एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहनों के लिए रास्ता साफ रहे।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पुरानी इमारत गिर गई। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें छात्र और मजदूर शामिल हैं। घायलों का इलाज एम्स में चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी मलबे में 15 से 20 लोग दबे हो सकते हैं। उन्हें बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौके पर बचाव टीमें मौजूद हैं।

पुलिस ने इस मामले में साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि यह इमारत 40 से 50 साल पुरानी थी, इसके बावजूद इसमें पीजी हॉस्टल चल रहा था। हादसे के समय इमारत के बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ।

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User