Haryana Accident: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत

Sep 03, 2026 - 11:41
0 7
Haryana Accident: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केएमपी एक्सप्रेसवे) पर एक इको कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ। इको कार सवार मजदूर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले थे। वे सभी बाजरे की कटाई के लिए झज्जर जा रहे थे।

टक्कर इतनी भयानक थी कि इको कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया। वहीं, एक शव को गाड़ी काटकर बाहर निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि नौ में से पांच घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि चार का इलाज खरखौदा अस्पताल में चल रहा है। वहीं, खरखौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत भेजा दिया।

इससे पहले, हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हो गए।

बताया गया कि पिकअप गाड़ी सवार लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले थे। वे राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे। उन्हें वृंदावन दर्शन करने जाना था। इसी बीच, मंगलवार को सुबह करीब 4.30 बजे गाड़ी एक ट्रक से टकराई।

इस टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हुई। मरने वालों तीन महिलाएं भी शामिल थीं। मृतकों की पहचान विजय (75), राजकुमार (40), रेशमा (45), कमला (65), सुधा (52) और महेश (60) के तौर पर हुई। सभी घायलों को पलवल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User