जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन : तुषार गांधी

Oct 11, 2026 - 12:06
0 6
जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन : तुषार गांधी
Tushar Gandhi

मुंबई। महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने हिरासत से छूटने के बाद सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उन्हें और अन्य आयोजकों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद मुंबई में लोग अपने आप अगस्त क्रांति मैदान पहुंचते रहे।

तुषार गांधी ने आईएएनएस से कहा, "शनिवार शाम 6 बजे मुझे बताया गया कि मुझे जाने दिया जाएगा लेकिन मेरा फोन अभी भी वापस नहीं किया गया था। मेरे साथ जो कांस्टेबल था, उसके पास मेरा फोन था लेकिन उसे वापस नहीं दिया गया। इसके बाद चार अधिकारियों ने मुझे उसी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ दिया।"

जनता की ओर से 'नो कॉन्फिडेंस मोशन'

उन्होंने कहा कि मेरे हिरासत में रहने और अन्य आयोजकों के पकड़े जाने के बावजूद मुंबई की जनता उत्सुकता के साथ अगस्त क्रांति मैदान आती रही और पुलिस के नाक में दम करती रही। उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी मर्जी से इस आंदोलन में हिस्सा ले रही है और बाहर निकल रही है। एक तरह से यह जनता की ओर से सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन है।

हर हफ्ते आंदोलन करने की चेतावनी

तुषार गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार और मौजूदा मोदी सरकार नहीं हट जाती, तब तक वह हर हफ्ते पूरे भारत में ऐसे ही आंदोलन करने का वादा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार धांधली पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यह देश और यहां के नागरिक कभी भी लोकतंत्र की हिफाजत में कमजोर नहीं पड़े हैं।

यह खबर भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन मामले में 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की

सोनम वांगचुक से अपील और आंदोलन का आह्वान

तुषार गांधी ने कहा कि यह आंदोलन पुलिस की आजादी के लिए भी लड़ा जा रहा है। सोनम वांगचुक को लेकर उन्होंने कहा, "मैं सोनम वांगचुक से यही कहूंगा कि बयानबाजी मत करिए, रास्तों पर उतरिए। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर शनिवार को जो हुआ और मुंबई में जो हुआ, उससे साफ दिखता है कि आम नागरिक अपनी मर्जी से सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए बाहर आ रहे हैं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User