Sports News: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Jul 07, 2026 - 11:03
0 2
Sports News: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया गया. टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे. स्क्वॉड में बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है, जो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाने हैं.

विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे की टी20 टीम में एंट्री हुई है. देखा जाए तो अशोक शर्मा और यश ठाकुर पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं. वहीं, हर्ष दुबे भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. प्रभसिमसन सिंह एशियन गेम्स 2023 के दौरान टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन एक भी मुकाबले में मौका नहीं मिला था. तेज गेंदबाज मयंक यादव भी काफी समय बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. मयंक अक्टूबर 2024 में भारतीय टीम के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरे थे.

संजू सैमसन टीम से OUT-

टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बैटर संजू सैममसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है. शायद चयनकर्ताओं ने उन्हें रेस्ट देने का फैसला किया है.  उधर, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है. सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उस मुकाबले में उन्हें संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग-11 में जगह मिली थी. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह भी टीम का पार्ट नहीं हैं. इन खिलाड़ियों को भी शायद वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत रेस्ट दिया गया है.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल-

पहला टी20- 23 जुलाई, हरारे

दूसरा टी20- 25 जुलाई, हरारे

तीसरा टी20- 26 जुलाई, हरारे

(तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे)

वनडे सीरीज के लिए बड़ा बदलाव-

उधर, 14 जुलाई से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस बात की जानकारी दी है.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:  शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और शिवम दुबे.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User