Sports News Update: सीज़न के अपने आख़िरी काउंटी मैच में 'मानव सुथार' ने खोला पंजा

सुथार का काउंटी डेब्यू शानदार; सुथार ने दो काउंटी मैचों में 11 विकेट लिए और बल्लेबाज़ी में भी उपयोगी पारियां खेलीं

Jun 23, 2026 - 13:08
0 4
Sports News Update: सीज़न के अपने आख़िरी काउंटी मैच में 'मानव सुथार' ने खोला पंजा

Sports News: इस महीने की शुरुआत में अपने डेब्यू टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने वाले मानव सुथार ने पंजा खोलकर अपने पहले काउंटी पारी की समाप्ति की है। वॉरविकशायर के लिए अपना दूसरा मैच खेल रहे सुथार ने सॉमरसेट के ख़िलाफ़ दूसरी पारी में यह पंजा हासिल किया और 46.4 ओवरों में 100 रन देकर पांच विकेट लिए।

हालांकि सुथार को अन्य गेंदबाज़ों द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण सॉमरसेट दूसरी पारी में 435 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में क़ामयाब रहा। इस वजह से पहली पारी में 122 रन की बढ़त लेने के बावज़ूद वॉरविकशायर मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ रहा। जब मैच समाप्त हुआ, तब तक दूसरी पारी में वॉरविकशायर ने दो विकेट खोकर 98 रन बना लिए थे।

सॉमरसेट के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज़ थॉमस रियू (149) और कप्तान क्रेग ओवर्टन (111) ने शानदार शतक लगाया।

अगर सुथार की बात की जाए, तो उन्होंने दो काउंटी मैचों में 11 विकेट लिए और निचले क्रम में अपनी तीनों पारियों में उपयोगी पारियां खेली और कुल मिलाकर 98 रन बनाए। यॉर्कशायर के ख़िलाफ़ अपने पहले मैच में भी सुथार ने चार विकेट लिए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User