छात्रों ने शर्म करो-शर्म करो के लगाए नारे, लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन

Jul 27, 2026 - 15:15
0 5
छात्रों ने शर्म करो-शर्म करो के लगाए नारे, लखनऊ में डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन
  • छात्रों ने बैरिकेडिंग धकेली, पुलिस से धक्का-मुक्की; 4 शिक्षामंत्रियों के इस्तीफे के लिए नारेबाजी

लखनऊ: डिंपल यादव के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। उनके साथ Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi और Arvind Kejriwal के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने इन नेताओं के खिलाफ शर्म करो-शर्म करो के नारे लगाए।

उनका कहना था कि जहां भी गैर-एनडीए सरकारें हैं, उन राज्यों में Paper leak हो रहे हैं। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, Dimple Yadav, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के नेता पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड में पेपर लीक पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यही लोग Jantar Mantar पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साथ दे रहे थे। इन नेताओं को अपनी पार्टी या गठबंधन के शिक्षामंत्रियों से इस्तीफा मांगना चाहिए।

छात्र प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के गेट से सड़क पर निकलने लगे तो Police से धक्का-मुक्की भी हुई। पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें पकड़ते हुए विश्वविद्यालय अंदर ही रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने बैरिकेडिंग भी धकेल दी। छात्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 (आजाद द्वार) पर दोपहर 12 बजे इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे थे।

अखिलेश यादव-राहुल गांधी भी आवाज उठाएं : आलोक

छात्र आलोक मिश्रा ने कहा कि आज हम लखनऊ विश्वविद्यालय से यह मांग करते हैं कि जहां भी गैर-एनडीए सरकारें हैं, उन राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। वहां के शिक्षामंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए।

Rahul Gandhi, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे विपक्ष के नेता पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड में पेपर लीक पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। केरल में कांग्रेस की सरकार है, वहां पेपर लीक हो रहे हैं। झारखंड में इंडी गठबंधन की सरकार है, वहां के शिक्षा मंत्री भी इस्तीफा दें।

डिंपल और केजरीवाल को राज्यों के लिए भी बोलना चाहिए : छात्र

छात्र जतिन शुक्ला ने कहा कि जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें राज्यों के लिए भी बोलना चाहिए। झारखंड, कर्नाटक, केरल में पेपर लीक हुआ तो वहां के लिए भी इन्हें आवाज उठानी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User