Gold-Silver Rate 27 July 2026: सोना और चांदी के भाव में तेजी
- चांदी की कीमतों में 2000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी
- सोमवार को 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा सोने का भाव
Gold-Silver Rate 27 July 2026: MCX पर आज चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जबकि, सोना भी 0.50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त लेकर ट्रेड कर रहा है। Gold और Silver ने पिछले हफ्ते की तेजी को बरकरार रखते हुए सोमवार को भी पॉजिटिव शुरुआत की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सोने और Silver की कीमतें तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं। बताते चलें कि Gold-Silver की कीमतों ने पिछले हफ्ते तेजी के साथ कारोबार बंद किया था।
सोमवार को सुबह लगभग 10.02 बजे, 5 अगस्त की डिलीवरी वाला Gold 914 रुपये (0.64 प्रतिशत) की तेजी के साथ 1,44,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 469 रुपये की बढ़त लेकर 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। News लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,44,111 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,43,575 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
Gold के अलावा, आज Silver के भाव में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 2271 रुपये (1.02 प्रतिशत) की बढ़त लेकर 2,24,409 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज Silver ने 1362 रुपये की तेजी के साथ 2,23,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,22,138 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, Silver का भाव 2,24,632 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,23,500 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।
पिछले हफ्ते शुक्रवार को Delhi के सर्राफा बाजार में Gold-Silver की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला Gold 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जबकि, Silver की कीमतें 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बताते चलें कि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार के साथ-साथ MCX भी बंद रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)