नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी 

Oct 08, 2026 - 12:20
Updated: 5 days ago
0 8
नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा, इंडिया मोबाइल कांग्रेस में बोले पीएम मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी)- 2026' के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। यह आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक द्वारका के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में हो रहा है। इस साल जीएसएमए बोर्ड की बैठक के लिए भारत को चुना गया है। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दुनिया भर से आए टेलीकॉम ऑपरेटर्स, एक्सपर्ट्स, एकेडमिया और स्टार्टअप्स के प्रतिनिधियों का भारत में स्वागत किया।

देश को एयर फोर्स डे पर शुभकामनाएं: पीएम मोदी

संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, "आज 8 अक्टूबर है। भारत के लिए यह एक विशेष दिन है। आज के दिन को हम एयर फोर्स डे के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। मैं अपने सभी जांबाजों को नमन करता हूं। देश को एयर फोर्स डे पर शुभकामनाएं देता हूं।"

पीएम मोदी ने कहा कि बुधवार को ही उन्हें हेड ऑफ द गवर्नमेंट के रूप में देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सेवा की सहज यात्रा रही है। मैं हर देशवासी का, दुनिया भर में भारत के हर मित्र का, शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह संयोग है कि इसी अवसर पर इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सम्मेलन के भी 10 वर्ष पूरे हुए हैं।"

नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा: पीएम मोदी

उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आज सुबह ही एक खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। वे एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर का जीवन तिरंगे की आन-बान और शान की तरह रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था पर अपनी फिल्मों के माध्यम से करारा प्रहार किया। वे एक ऐसे क्रांतिवीर थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी खामोशी भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देशविरोधियों पर निरंतर अंकुश के समर्थक थे।"

प्रधानमंत्री ने 5जी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने याद दिलाया कि 2022 में इसी मंच से देश में 5जी की शुरुआत की गई थी। 2023 में बताया था कि 5जी रोलआउट से 5जी रीचआउट बढ़ रहा है। आज मोबाइल इंटरनेट स्पीड 2022 की तुलना में 10 गुना बढ़ गई है।

इनपुट: आईएएनएस

यह खबर भी पढ़िए : क्यों गांव में ही रहते थे नाना पाटेकर, 'केबीसी' में बताई थी मुंबई छोड़ गांव लौटने की वजह 

यह खबर भी पढ़िए : अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

यह खबर भी पढ़िए :  मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर ने नाना पाटेकर के निधन की दी जानकारी, कहा-अस्पताल में मृत लाए गए थे

यह खबर भी पढ़िए : एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर नेताओं ने जताया शोक

यह खबर भी पढ़िए : नाना पाटेकर के निधन पर गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक, कहा- 'भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बड़ी क्षति'

यह खबर भी पढ़िए : एक्टर नाना पाटेकर का निधन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User