10 साल में 6 करोड़ से 100 करोड़ हुआ ब्रॉडबैंड यूजर बेस, 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: सिंधिया

Oct 08, 2026 - 12:22
0 0
10 साल में 6 करोड़ से 100 करोड़ हुआ ब्रॉडबैंड यूजर बेस, 6जी में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत: सिंधिया
Scindia

नई दिल्ली । केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले एक दशक में अपने ब्रॉडबैंड उपभोक्ता आधार को लगभग 6 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ (1 बिलियन) तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इसे देश की डिजिटल यात्रा में ऐतिहासिक परिवर्तन बताते हुए कहा कि भारत अब 6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

1 जीबी डेटा की औसत कीमत करीब 8 रुपए है

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे सस्ती मोबाइल डेटा सेवाओं वाले देशों में शामिल है और देश में 1 जीबी डेटा की औसत कीमत करीब 8 रुपए है।उन्होंने कहा कि डेटा की लागत में हर कमी और उपयोग में हर बढ़ोतरी ने करोड़ों भारतीयों को जोड़ने, सृजन करने और नवाचार करने का अवसर दिया है। उनके अनुसार डिजिटल कनेक्टिविटी आज सामाजिक और आर्थिक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है।

भारत का लक्ष्य:"हम 4जी में पीछे थे, 5जी में दुनिया के साथ हैं और 6जी में नेतृत्व करेंगे

सिंधिया ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल तकनीकी मानकों को अपनाने वाला देश बने रहना नहीं है, बल्कि भविष्य में वैश्विक तकनीकी मानक तय करने वाला देश बनने का है। उन्होंने कहा, "हम 4जी में पीछे थे, 5जी में दुनिया के साथ हैं और 6जी में नेतृत्व करेंगे।

"केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें हासिल करने में कई अन्य देशों को कहीं अधिक समय लग सकता था। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के उस विजन को दिया, जिसमें एक कनेक्टेड, डिजाइन-नेतृत्व वाले और तकनीकी रूप से अग्रणी भारत की कल्पना की गई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा "कार्य ही पूजा है"

उन्होंने   कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में ऐसा भारत बनाने का संकल्प रखा था जो डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ हो और भविष्य की तकनीकों के विकास तथा डिजाइन में अग्रणी भूमिका निभाए।सिंधिया ने 7 अक्टूबर को भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री ने "कार्य ही पूजा है" की भावना के साथ पिछले 25 वर्षों में सार्वजनिक जीवन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन किया

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत के दूरसंचार और डिजिटल क्षेत्र ने पिछले एक दशक में जो प्रगति की है, वह विश्व स्तर पर उल्लेखनीय है।इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह से पूर्व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया।इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आयोजन 7 से 10 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में किया जा रहा है। इसका आयोजन दूरसंचार विभाग (डीओटी) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User