सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, हालत स्थित, डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे
Sonam Wangchuk News Update: सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बंबा ने बताया, "सोनम वांगचुक सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे। लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वे थोड़े कमजोर हैं और उनमें हल्का निर्जलीकरण है। इसके अलावा, उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है और उनका इलाज जारी है। वे पूरी तरह सचेत और स्थिर हैं।
दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है. एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल के बाहर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं. वहीं जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आज सुबह दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जहां से सोनम वांगचुक को एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। जलदी ही अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी होगा। अभी अस्पताल में सोनम वांगचुक का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था।
वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। वांगचुक 28 जून से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे।
सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही: डॉ. चारू बंबा

सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारू बंबा ने बताया, "सोनम वांगचुक सुबह करीब 7:40 बजे हमारे अस्पताल पहुंचे। लंबे समय तक उपवास रखने के कारण वे थोड़े कमजोर हैं और उनमें हल्का निर्जलीकरण है। इसके अलावा, उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। उनकी लगातार जांच और निगरानी की जा रही है और उनका इलाज जारी है। वे पूरी तरह सचेत और स्थिर हैं। शुरुआत में, उनके आने पर आपातकालीन चिकित्सा विभाग ने उनका इलाज किया और अब उन्हें चिकित्सा विभाग के अंतर्गत भर्ती किया गया है। वे पूरी तरह होश में हैं और सभी पैरामीटर स्थिर हैं। हम उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में रखेंगे क्योंकि निर्जलीकरण के लक्षण उनके इलेक्ट्रोलाइट स्तर को प्रभावित कर रहे हैं। हम इन्हें ठीक करेंगे और फिर उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा करेंगे।"
कोई लाठीचार्ज नहीं हुआ: दिल्ली पुलिस

डीसीपी नई दिल्ली, सचिन शर्मा ने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार और उनकी स्वास्थ्य स्थिति तथा विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह को ध्यान में रखते हुए, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए यहां से एक सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है; यहां लाठीचार्ज या इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।"
सोनम वांगचुक की पत्नी ने किया मार्च के नेतृत्व का ऐलान
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कहा, "सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर वाली जगह से बिना उन्हें या मुझे बताए यहां लाया गया। कल शाम ही सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी और उनके सभी वाइटल्स (स्वास्थ्य पैरामीटर) नॉर्मल थे। लेकिन अब वे हमें बता रहे हैं कि उनका पोटैशियम लेवल गिर गया है और यह जानलेवा हो सकता है। लेकिन जब हमने रिपोर्ट दिखाने को कहा, तो वे हमें रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। भले ही सोनम मार्च में शामिल न हो पाएं, मैं उनकी जगह मार्च का नेतृत्व करूंगी और यह मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को ही होगा। ऐसा नहीं है कि सिर्फ इसलिए कि वे सोनम को जबरदस्ती यहां ले आए हैं, वे इस मार्च को रोक सकते हैं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)