'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक

Sep 12, 2026 - 15:30
0 2
'सिस्टर्स गोल', करीना कपूर ने रीक्रिएट किया बहन करिश्मा का आइकॉनिक 'जुबैदा' लुक
Kareena Kapoor

मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के प्रमोशन के दौरान बहन करिश्मा कपूर के यादगार फैशन मोमेंट को रीक्रिएट किया। दरअसल, अभिनेत्री ने बहन करिश्मा कपूर के 'जुबैदा' लुक को रीक्रिए किया।

इस लुक की तुलना करते हुए करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अपनी और करिश्मा की 'जुबैदा' वाली तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया। उनकी तस्वीर के साथ फिल्म 'जुबैदा' से करिश्मा कपूर की एक तस्वीर है, जिसमें उन्हें फूलों का गुच्छा पकड़े हुए वैसी ही मल्टीकलर साड़ी में देखा जा सकता है।

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "मुझे हमेशा से पता था कि हमारी पसंद अच्छी है... सिस्टर्स फॉरएवर।"

करिश्मा ने फिल्म 'जुबैदा' के गाने 'धीमे धीमे गाऊं' में यह आइकॉनिक साड़ी पहनी थी। इस गाने को ए.आर. रहमान ने कंपोज किया था और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। श्याम बेनेगल की इस फिल्म में करिश्मा इसी लुक में नजर आई थीं। राजस्थानी पारंपरिक समुद्र लेहरिया प्रिंट वाली यह मल्टीकलर साड़ी फिल्म के सबसे यादगार और सदाबहार फैशन लुक्स में से एक मानी जाती है। इसके साथ करिश्मा ने एक सिंपल ब्लाउज और पर्ल ज्वेलरी (मोतियों के गहने) कैरी किए थे।

फिल्म 'दायरा' की बात करें, तो इसे मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है, लेखन यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने किया है। वहीं, जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म अपराध, सजा, त्वरित न्याय बनाम विलंबित न्याय और दो पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग सोच के इर्द-गिर्द घूमती है

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, 'दायरा' जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बीच पहला कोलैबोरेशन है। साथ ही, 'तलवार' और 'राजी' के बाद मेघना गुलजार का जंगली पिक्चर्स के साथ यह तीसरा कोलैबोरेशन है। यह फिल्म करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक साथ पहली फिल्म भी है।

जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने फिल्म का निर्माण किया है और पेन मरुधर इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को हिंदी और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User