हरियाणा में थाने के सामने स्कॉर्पियों सवार 6 लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
- हरियाणा में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग,
- स्कॉर्पियों सवार 6 लोगों पर चलाई गोलियां; 2 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस.
हरियाणा। काली स्कॉर्पियो पर गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने भीड़ हटाकर पूरे एरिया को सील कर दिया। हरियाणा के दादरी शहर में थाने के सामने अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस दौरान 6 लोगों को गोलियां लगी हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सिटी थाने के ठीक सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की गूंज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें काली स्कॉर्पियों में लहूलुहान युवक बैठे दिख रहे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि 3 बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने पहले स्कॉर्पियो को रुकवाया और फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
खबर अभी अपडेट पर हैं ..
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)