बागी सांसदों को शिवसेना का 'कारण बताओ' नोटिस, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
- उद्धव ने बागी सांसदों को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,
- वरना छिन सकती है शिवसेना UBT की सदस्यता.
मुंबई: बागी सासंदों को भेजे गए नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समय के भीतर जवाब नहीं आता है, तो यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. Uddhav Thackeray की शिवसेना में टूट का संकट लगातार बना हुआ है. चार साल में ये दूसरी बार है जब पार्टी टूट के खतरे का सामना कर रही है. वहीं बागी सासंदों की सदस्यता जाने का भी खतरा मंडरा रहा है. दरअसल शिवसेना उद्धव ठाकरे (यूबीटी) पार्टी ने अपने बागी सांसदों को नोटिस भेजकर 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पार्टी ने बागियों को उनका स्पष्टीकरण देने के लिए 24 घंटे का समय दिया है. साथ ही उनको सदस्यता छिनने की भी चेतावनी दी गई है.
नोटिस में साफ कहा गया है कि अगर तय समय के भीतर जवाब नहीं आता है, तो यह मान लिया जाएगा कि सांसदों ने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. यह नोटिस शिवसेना यूबीटी के चीफ व्हिप अनिल देसाई ने जारी किया है.
बागी सांसदों को भेजा 'कारण बताओ' नोटिस

ये 'कारण बताओ' नोटिस सांसदों को 18 जून को दिल्ली में हुई लोकसभा सदस्यों की बैठक में गैरहाजिर रहने को लेकर जारी किया गया है. इसमें लिखा है कि 16 जून को पार्टी का व्हिप जारी हुआ था. जिसमें बैठक को लेकर जानकारी दी गई थी. ये जानकारी सभी को ईमेल, वॉट्सऐप और दिल्ली स्थित आपके आवास पर भेजी गई थी. लेकिन आप लोग इस बैठक में शामिल नहीं हुए. न ही आप लोगों ने नहीं आना की वजह बताई. इसे पार्टी ने बहुत ही गंभीरता से लिया है. यह पार्टी व्हिप का उल्लंघन है. इसलिए यह 'शो-कॉज़' नोटिस जारी किया गया है.
24 घंटे में जवाब नहीं दिया तो जाएगी सदस्यता
इस नोटिस के मिलने के चौबीस घंटे के भीतर आप लोगों को पार्टी-विरोधी व्यवहार के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा. अगर इस समय सीमा में उचित जवाब या स्पष्टीकरण नहीं मिला तो यह मान लिया जाएगा कि आपने अपनी मर्जी से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. ध्यान रहे कि भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत आपके कामों के नतीजों के लिए आपको जिम्मेदार ठहराया जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)