सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा

Sep 04, 2026 - 16:07
0 2
सेल की बिक्री अगस्त में 13 प्रतिशत बढ़ी, उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा
SAIL

नई दिल्ली। सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.87 मिलियन टन हो गई है। इस दौरान होट मेटल, क्रूड स्टील और बिकने योग्य स्टील का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा है।  

सरकारी कंपनी ने कहा कि बीते महीने कच्ची स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 1.68 मिलियन टन हो गया है, जो कि बीते वर्ष 1.55 मिलियन टन था। वहीं, होट मेटल का उत्पादन सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 1.78 मिलियन टन हो गया है, जो कि पहले 1.63 मिलियन टन था। 

बिक्री योग्य स्टील का उत्पादन सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 1.69 मिलियन टन हो गया है, जो कि पहले 1.66 मिलियन टन था। 

सेल ने बताया कि अगस्त में उसकी कुल बिक्री 1.871 मिलियन टन रही है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 1.654 मिलियन टन थी, जो कि बिक्री में सालाना आधार पर 13.11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। 

सेल चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ए.के. पांडा ने कहा, "अगस्त और अप्रैल-अगस्त की अवधि में सेल का प्रदर्शन कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता, कमर्शियल डिलीवरी और वित्तीय समझदारी के बीच बढ़ते तालमेल को दिखाता है।"

पांडा ने कहा कि कंपनी के रिकॉर्ड प्रोडक्शन, बिक्री की रफ्तार और फाइनेंशियल मैनेजमेंट ने इसके आधार को मजबूत किया है। साथ ही, जैसे-जैसे विस्तार प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहे हैं और मांग का आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है, सेल विकास की गति बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में है।

कंपनी के अनुसार, इस महीने कैश कलेक्शन में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

सेल ने बताया कि उसने अगस्त में कई वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट कैटेगरी में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की, जिनमें कोल्ड रोल्ड, गैल्वेनाइज्ड और अलॉय स्टील शामिल हैं।

अगस्त में भारतीय रेलवे को आपूर्ति सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 1,23,000 टन हो गई।

कंपनी ने बताया कि लॉन्ग रेल की सप्लाई 11 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 112,000 टन हो गई।

वहीं, कंपनी ने 31 मार्च के स्तर से अपना कर्ज भी 8.7 अरब रुपए कम किया।

अप्रैल-अगस्त के दौरान, सेल की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत बढ़कर 7.71 मिलियन टन हो गई।

कंपनी ने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, मजबूत क्षेत्रीय पहुंच और घरेलू बाजार में मजबूत मांग की वजह से पांच महीने की इस अवधि में फिनिश्ड और प्रोसेस्ड स्टील की बिक्री अच्छी रही।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User