रोहित के लेग स्पिन ने भारत अंडर-19 को दिलाई बड़ी जीत
- भारत की तरफ़ से लगे तीन शतक, वेंकटा की भी बेहतरीन गेंदबाज़ी.
Sports News Update: भारत अंडर-19 411 (एम चौहान 150, ओझा 111, वाई चौहान 78, जी मेंडिस 3-102) और 208/3 घोषित (रायचंदानी 100*, एम चौहान 51*) ने श्रीलंका अंडर-19 148 (सिगेरा 31, रोहित 2-14, वेंकटा 2-27, राघवेंद्र 2-28, हेमचुदेशन 2-34) और 260 (वेकुनागोडा 64, दिनसारा 64, रोहित 4-49, वेंकटा 3-27) को 211 रन से हराया. रोहित यादव की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत अंडर-19 ने श्रीलंका अंडर-19 के निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के संघर्ष को ख़त्म करते हुए आर प्रेमदासा स्टेडियम में दूसरा यूथ टेस्ट 211 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज़ 1-0 से अपने नाम कर ली।
टेस्ट के चौथे और आख़िरी दिन भारत को जीत के लिए छह विकेट की ज़रूरत थी। हालांकि, सुबह के सत्र में 18वें ओवर तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। विमत दिनसारा और काविजा गामागे ने पांचवें विकेट के लिए 26.3 ओवर में 40 रन की जुझारू साझेदारी की। आख़िरकार लेग स्पिनर रोहित ने यह साझेदारी तोड़ी और श्रीलंका के कप्तान दिनसारा को 129 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट किया।
इसके बाद भारत को आख़िरी पांच विकेट लेने के लिए ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा। अगले 23.1 ओवर में श्रीलंका के शेष पांचों विकेट गिर गए। इनमें से तीन विकेट रोहित ने लिए, जिसमें गामागे का विकेट भी शामिल था। गामागे ने 152 गेंदों पर 36 रन बनाए, जो श्रीलंका की पारी की सबसे लंबी पारी रही।
मैच के अंत में सेतमिका सेनेविरत्ने ने कुछ आक्रामक शॉट खेले। उन्होंने 49 गेंदों पर 42 रन की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया और वह आख़िरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।
इससे पहले भारत अंडर-19 ने पहली पारी में 411 और दूसरी पारी में 208/3 (घोषित) का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसमें पहली पारी के दौरान कुशाग्र ओझा और मनल चौहान जबकि दूसरी पारी में लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार शतक लगाया था। रोहित के मैच में छह विकेटों के अलावा दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ चिगुरपति वेंकटा ने भी प्रभावित किया और मैच में कुल पांच विकेट लिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)