राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 'कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई'

Sep 05, 2026 - 13:49
0 5
राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- 'कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई'
Om Prakash Rajbhar

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजभर ने अखिलेश यादव के एक कथित साक्षात्कार का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि वह खुद को यदुवंशी कहते हैं, लेकिन भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का नाम लेने से क्यों बचते हैं। 

उन्होंने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, "कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई।" राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि अखिलेश जी, कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहिए भाई। आपका एक इंटरव्यू देखा। पत्रकार ने सीधा सवाल पूछा—जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण? सवाल साफ था लेकिन आपने तड़ाक से बात ही बदल दी। माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

उन्होंने कहा कि कैसे खुद को यदुवंशी कहते हैं महाराज? इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न ले सको? उनके दर्शन करने, उनकी जन्मस्थली तक न जा सको? यही हाल रहा तो आपकी अपनी बिरादरी भी एक दिन पूछ बैठेगी कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं? राजभर ने कहा कि सच तो ये है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है। तभी तो पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना आप खुलकर करते हैं। टोपी तक लगा लेते हैं। सही बात तो ये है कि आप न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के। अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए!

मंत्री ओम प्रकाश ने कहा कि खैर, आपको कृष्ण जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि किसी दिन आपका जमीर जगेगा और आप भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे। किंतु ये तभी होगा जब भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा होगी। जय श्री राम। जय श्री कृष्ण। जय परशुराम। जय महाराजा सुहेलदेव। जय सुभासपा। जय सनातन।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User