प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने; जानिए, क्या कहा?

Jul 23, 2026 - 11:27
0 6
प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने; जानिए, क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है। इससे पहले बुधवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आई जिसमें कई पुलिसवाले घायल हुए हैं। दूसरी ओर अब प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सुबह-सुबह पेपर लीक के मुद्दे पर बयान जारी किया है। प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर राहुल गांधी की तीखी प्रतिक्रिया आई सामने.

क्या बोले राहुल गांधी?

पीएम मोदी के पेपर लीक के मुद्दे वाले पोस्ट पर जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा- "आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। छात्रों की मांगें साफ हैं:

  1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
    2. छात्रों से माफी मांगे।
    3. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।"

क्या बोले पीएम मोदी? - 

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर के पेपर लीक के मामले में स्टूडेंट्स को डायरेक्ट मैसेज दिया है और बताया है कि ''देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ''

पीएम मोदी ने कहा ''पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।''

मोदी ने कहा ''विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।''

PM मोदी ने कहा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User