मेरठ सेंट्रल मार्केट मामला: धरने में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान, महिलाओं और व्यापारियों से की मुलाकात
- धरने में पहुंचे सरधना विधायक अतुल प्रधान बोले- जारी रहेगा प्रयास
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के चर्चित सेंट्रल मार्केट मामले को लेकर व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद सपा नेता अतुल प्रधान ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार इस मुद्दे को सदन से लेकर जनता के बीच उठा रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है।
सरधना विधायक अतुल प्रधान धरना स्थल पर पहुंचे; महिलाओं और व्यापारियों से मुलाकात की

अतुल प्रधान ने कहा, "हमने विधानसभा में भी यह मामला उठाया और वरिष्ठ नेताओं ने भी सरकार का ध्यान इस ओर दिलाया, लेकिन सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यह सरकार पूरी तरह नाकाम और संवेदनहीन है।" मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में व्यापारियों को सेटबैक मामले में कोई राहत नहीं मिलने के बाद बुधवार को सरधना विधायक अतुल प्रधान धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और व्यापारियों से मुलाकात की।
हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा: अतुल प्रधान
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के जिन परिवारों पर कार्रवाई का असर पड़ा है, उनकी पीड़ा को समझा जाएगा और हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह पहले भी पीड़ितों के बीच आए थे और अब दोबारा उनकी समस्याएं सुनने पहुंचे हैं।
यह खबर भी पढ़िए ; Meerut Central Market Case: मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के लागों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं
उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर पर ऐसे परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही सरकार से मांग की कि क्षेत्र के मंत्री, विधायक और सांसद राष्ट्रपति से समय लेकर प्रभावित परिवारों का पक्ष उनके सामने रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं राष्ट्रपति से मिलने के लिए पत्र लिखेंगे और सभी विधायकों से भी इस संबंध में पत्र भेजने का आग्रह करेंगे, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत और न्याय मिल सके।
यह खबर भी पढ़िए ; सेंट्रल मार्केट मामला: 89 दिनों से धरने पर बैठी महिलाएं फूट-फूटकर रोईं, बोलीं- हम लोग सड़क पर आ गए
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)