'चवन्नी' वाले बयान पर UP में फिर छिड़ा सियासी घमासान! सत्येन्द्र तोमर बोले... राजनीतिक विरोध में मर्यादा न लांघें

एक पत्रकार वार्ता में Akhilesh Yadav ने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि हमने तो ''चवन्नी को रुपया बना दिया फिर भी चले गए", पर गठबंधन में पता नहीं कैसे-कैसे लोग आ जाते हैं।

Aug 19, 2026 - 15:16
0 6
'चवन्नी' वाले बयान पर UP में फिर छिड़ा सियासी घमासान! सत्येन्द्र तोमर बोले... राजनीतिक विरोध में मर्यादा न लांघें
  • राजनीतिक विरोध में मर्यादा न लांघें : सत्येन्द्र तोमर

UP Politics: 'चवन्नी' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश में फिर सियासी घमासान छिड़ गया हैं। सपा सुप्रीमो की इस टिप्पणी से वेस्ट यूपी में रालोद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को लेकर दिए गए “चवन्नी से रुपया बनाने” संबंधी बयान पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि राजनीति में विचारों और नीतियों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर भाषा की मर्यादा और व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है, जो लोग अहंकार और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें 2027 में प्रदेश की जनता अपने मत के माध्यम से जवाब देने जा रही है। 

उन्होंने कहा, “राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, लेकिन भाषा की मर्यादा और संस्कार हमेशा बने रहने चाहिए। अहंकार व्यक्ति ही नहीं, अच्छे-अच्छों के पतन का कारण बनता है। विनम्रता, संयम और जनसेवा ही सच्ची राजनीति की पहचान है।”

चौधरी जयंत सिंह ने किसानों, युवाओं और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार प्राथमिकता दी है। उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान सहजता, विनम्रता, संवाद और जनसेवा की राजनीति से है। ऐसे जननेता के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणी करना न तो स्वस्थ राजनीतिक संवाद का हिस्सा है और न ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप है।

 यह हैं पूरा मामला ---

''चवन्नी को रुपया बना दिया फिर भी चले गए'': अखिलेश यादव 

'चवन्नी' वाले बयान पर यूपी में फिर सियासी घमासान छिड़ गया हैं! एक पत्रकार वार्ता में Akhilesh Yadav ने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि हमने तो ''चवन्नी को रुपया बना दिया फिर भी चले गए", पर गठबंधन में पता नहीं कैसे-कैसे लोग आ जाते हैं। यह तंज जयंत चौधरी के 2022 वाले 'चवन्नी' बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User