मेरठ में सराफा दुकान से चोरी करने वाले दो कारीगर 10 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

15 साल से दुकान पर कर रहे थे काम, भरोसे का उठाया फायदा; रेलवे रोड पुलिस ने स्वाट और जीआरपी एटा की मदद से किया खुलासा.

Nov 18, 2026 - 17:09
Updated: 10 hours ago
0 29
मेरठ में सराफा दुकान से चोरी करने वाले दो कारीगर 10 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
  • सराफा व्यापारी का सोना लेकर फरार हुए कारीगर गिरफ्तार, 
  • 15 साल से दुकान पर कर रहे थे काम, भरोसे का उठाया फायदा.

नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। सराफा कारोबारी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए दो कारीगरों को पुलिस ने महज 10 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी करीब 15 साल से कारोबारी की दुकान पर आभूषण बनाने का काम कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने भरोसे का फायदा उठाकर करीब 350 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए थे। रेलवे रोड पुलिस ने स्वाट टीम और जीआरपी पुलिस एटा की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 178.34 ग्राम पीली धातु के अर्धनिर्मित आभूषण और अन्य सामग्री, 1.1 ग्राम सफेद धातु के दाने तथा दो डायरियां बरामद की हैं। एसएसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।

15 साल से दुकान पर कर रहे थे काम, भरोसे का उठाया फायदा

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर को वादी अब्दुल हफीज मलिक ने थाना रेलवे रोड में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर करीब 15 वर्षों से आभूषण बनाने का काम करने वाले दो कारीगर हसीम रहमान और स-ुशान्ता टुडू सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जनपद के रहने वाले हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर रेलवे रोड पुलिस ने स्वाट टीम और जीआरपी एटा की सहायता से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65 अंगूठियां और छल्ले, जिनका वजन 115.640 ग्राम है, पीली धातु के तार और पत्तियां समेत 178.34 ग्राम पीली धातु बरामद की। इसके अलावा काले मोम के 44 टुकड़ों पर लगी करीब 20 ग्राम पीली धातु, 1.1 ग्राम सफेद धातु के दाने, सात पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे और दो डायरियां भी मिली हैं। 

पश्चिम बंगाल के दो कारीगर गिरफ्तार

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसीम रहमान पुत्र शेख मतियार रहमान और सुशान्ता टुडू पुत्र मोती लाल टुडू उर्फ बबलू के रूप में की है। दोनों पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के निवासी हैं। 

पुलिस ने किया मामले का खुलासा 

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में वृद्धि की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User