दिल्ली की हवा में जहर: 80% जहरीली हवा के लिए पटाखे जिम्मेदार, दिल और फेफड़ों पर खतरा

Nov 11, 2026 - 14:07
Updated: 5 days ago
0 7
दिल्ली की हवा में जहर: 80% जहरीली हवा के लिए पटाखे जिम्मेदार, दिल और फेफड़ों पर खतरा
दिल्ली

नई दिल्ली, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब हो गई है।आईआईटीएम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिवाली के अगले दिन दिल्ली के प्रदूषण में पटाखों का योगदान 80 प्रतिशत से ज्यादा रहा। रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रदूषण को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

पटाखों से बढ़ा पीएम 2.5 का स्तर

आईआईटीएम  के विश्लेषण के अनुसार, 9 नवंबर की रात 1 बजे से सुबह 9 बजे तक दिल्ली में पीएम 2.5 प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी 71.1 प्रतिशत रही। वहीं सोमवार को कुल प्रदूषण में पटाखों का योगदान 80 प्रतिशत से ज्यादा आंका गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, 7 नवंबर को प्रदूषण में पटाखों की हिस्सेदारी सिर्फ 5.6 प्रतिशत थी, जो 8 नवंबर को बढ़कर 43.4 प्रतिशत हो गई।दिवाली के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पीएम 2.5 का स्तर काफी बढ़ गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जहांगीरपुरी में इसका स्तर 4,985 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था। हालांकि, बाद में डीपीसीसी ने इस आंकड़े को संशोधित कर 776 बताया।

वाहनों से कितना बढ़ा प्रदूषण?

आईआईटीएम की रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर की जांच अवधि में वाहनों से निकलने वाले धुएं का योगदान 6.9 प्रतिशत रहा। इसके अलावा दूसरे प्रदूषणकारी कणों का भी हवा की गुणवत्ता पर असर पड़ा।

दिल्ली की हवा में कब होगा सुधार?

बुधवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई  308 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में सुधार हो सकता है।

रिपोर्ट पर भी उठे सवाल

आईआईटीएम की रिपोर्ट सामने आने के बाद कुछ संगठनों ने इसके निष्कर्षों पर सवाल उठाए हैं। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल का कहना है कि प्रदूषण के लिए सिर्फ पटाखों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पराली जलाने, वाहनों और अन्य स्रोतों से होने वाले प्रदूषण की भी जांच जरूरी है।

प्रदूषण से दिल को भी खतरा

डॉक्टरों के मुताबिक, खराब हवा का असर सिर्फ फेफड़ों पर नहीं पड़ता, बल्कि दिल की सेहत पर भी पड़ता है। ज्यादा प्रदूषण के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण बढ़ने के कुछ दिनों बाद अस्पतालों में हृदय संबंधी समस्याओं के मामले भी बढ़ सकते हैं। इसलिए खराब एक्यूआई के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User