'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले PM Modi बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा' अभियान के औपचारिक शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने देश के युवाओं, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

Aug 02, 2026 - 12:23
0 2
'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले PM Modi बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'
देशव्यापी 'नशा मुक्त युवा' अभियान के औपचारिक शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक विशेष संदेश जारी किया है।

नई दिल्ली। PM Modi ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

PM Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'सुबह 11 बजे, 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत होगी। इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।"

उन्होंने कहा कि यह 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी 'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें इस उद्देश्य के बारे में जागरूकता फैलाने और समाज को एकजुट करने के लिए हर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 10,000 से अधिक जगहों से युवा हिस्सा लेंगे, साथ ही 'माय भारत' और एनएसएस के वॉलंटियर्स, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, यूथ क्लब, एनजीओ और आध्यात्मिक संगठन भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जन भागीदारी अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध एक सामूहिक आंदोलन के लिए शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करना है। देशभर में हर रविवार को साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में खेलों का आयोजन, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक भागीदारी कार्यक्रम होंगे।

'नशा मुक्त युवा' कार्यक्रम को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "हर माता-पिता का एक ही सपना होता है कि उनके बच्चे सुरक्षित रहें, अपने सपनों को जीएं और जीवन में ऐसी पहचान बनाएं जिस पर पूरा परिवार गर्व करे। उनके हाथों में नशा नहीं, हुनर हो। उनकी आंखों में भटकाव नहीं, बड़े सपने हों। इन्हीं सपनों को संबल देने और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए PM Modi अभियान का शुभारंभ करेंगे।"

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए, हर युवा का हाथ थामें, उसके सपनों पर विश्वास करें और नशा मुक्त भारत के इस जनआंदोलन से जुड़ें।

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User