ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए 

Aug 02, 2026 - 10:48
0 5
ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए 
Odisha Police

भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस ने जनवरी से जून 2026 तक लापता हुई 17,590 महिलाओं और बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और पुलिस के प्रयासों की यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक यह काम ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया के सीधे मार्गदर्शन में हुआ। इसके साथ ही अपराध शाखा की महिला एवं बाल अपराध निवारण विंग ने लगातार जांच और दूसरे राज्यों के साथ समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2026 के बीच राज्य में 4,873 बच्चे लापता होने की सूचना मिली थी। इनमें 538 लड़के, 4,334 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर बच्चा शामिल था। इसी अवधि में पुलिस ने 5,413 बच्चों को सकुशल बरामद किया।

बच्चों को वापस लाने में पुरी जिला सबसे आगे रहा। यहां 1,161 बच्चों को ढूंढा गया। इसके बाद अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट (यूपीडी) भुवनेश्वर में 399 और मयूरभंज में 278 बच्चों को बचाया गया।

इसी छह महीने में ओडिशा में 10,605 महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस दौरान 12,177 लापता महिलाओं को ढूंढ निकाला। महिलाओं को बरामद करने में भी पुरी जिला पहले नंबर पर रहा। यहां 3,713 महिलाओं को उनके घर पहुंचाया गया। इसके बाद जाजपुर में 820 और गंजाम में 581 महिलाएं बरामद की गईं।

1,161 बच्चे और 3,713 महिलाओं को बचाकर पुरी जिला लापता महिलाओं और बच्चों को वापस लाने में राज्य का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बन गया है।

लापता महिलाओं और बच्चों को ढूंढने के लिए ओडिशा पुलिस की महिला एवं बाल संरक्षण शाखा नियमित रूप से 'ऑपरेशन अन्वेषण' के तहत विशेष अभियान चलाती है।

इस साल अब तक ऐसे दो विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं। आखिरी अभियान 18 जुलाई से 22 जुलाई तक चला। इस दौरान पुलिस ने 321 लापता बच्चों को बचाया, जिनमें 35 लड़के और 286 लड़कियां थीं। साथ ही 2,434 लापता महिलाओं को भी खोज निकाला।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User