पीएम मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर दीं शुभकामनाएं

Nov 16, 2026 - 12:18
Updated: 5 days ago
0 10
पीएम मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर दीं शुभकामनाएं

नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन पर शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा कि ''उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ। प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें।''

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
विवेक कुमार

विवेक कुमार - ( सोशल मीडिया मैनेजर) पत्रकारिता में 10 साल से सक्रिय विवेक कुमार नॉकआउट न्यूज डिजिटल में सोशल मीडिया मैनेजर पर कार्यरत है. जनवाणी, शारदा एक्सप्रेस, अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिन्द आत्मा में अलग-अलग पद पर कार्य किया हैं.

Comments (0)

User