गुड न्यूज: इसी महीने एटीएम-यूपीआई से निकलने लगेगा पीएफ का पैसा!
नॉकआउट न्यूज़, डिजिटल डेस्क |
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। पीएफ खाते में जमा पैसा अब एटीएम और यूपीआई के जरिए निकालने का रास्ता साफ हो गया है, जून खत्म होने से पहले ही ईपीएफओ सदस्यों को ये सुविधा दी जा सकती है।
श्रम मंत्रालय की ओर से गुरुवार को ये गुड न्यूज आई है। इसमें कहा गया है कि ईपीएफओ एटीएम कार्ड और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने की योजना इसी महीने से लागू करेगा।
ईपीएफओ पर लेबर मिनिस्ट्री से ये अपडेट लेबर मिनिस्ट्री की ओर से आए बड़े अपडेट पर नजर डालें, तो कहा गया है कि एटीएम और यूपीआई से पीएफ का पैसा निकालने (एटीएम-यूपीआई पीएफ Withdrawal) की सुविधा आखिरी चरण में है और ये योजना चालू जून महीने के खत्म होने से पहले यानी इसी महीने से लागू होगी।
इसमें आगे कहा गया है कि 2.01 सर्वर शुरू होते ही नई योजना शुरू हो जाएगी। इसके बाद यूपीआई के जरिए सीधे पीएफ अकाउंट से पैसे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकेंगे और फिर इस पैसे को एटीएम कार्ड के जरिए निकाला जा सकता है। श्रम मंत्रालय की ओर से अगले कुछ दिनों में इसे शुरू करते की तैयारी पूरी है।
मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत ईपीएफओ की ओर से आए इस बड़े अपडेट से पहले केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने बीते मई महीने में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगले महीने यानी जून से आप अपना PF अमाउंट UPI का इस्तेमाल कर ATM से निकाल पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि ईपीएफओ को पूरी तरह से डिजिटलाइज किया जा रहा है, जिससे PF निकालना और भी आसान हो जाएगा, सरकार का लक्ष्य है कि पीएफ खाताधारकों को अपना ही पैसा निकालने के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और न ही लंबे-चौड़े फॉर्म भरने पड़ें।
कितनी होगी UPI लिमिट?
इस संबंध में बीते कुछ दिनों में आईं रिपोर्ट्स को देखें, तो एटीएम या यूपीआई के जरिए विड्रॉल की सीमा कस्टमर्स के कुल पीएफ बैलेंस के 50% तक सीमित हो सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्यों को आधार, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल और IFSC कोड से जुड़ा एक एक्टिव यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) चाहिए होगा।
पीएफ खाते को यूपीआई से जोड़ने के लिए (Universal Account Number) का एक्टिव होना सबसे जरूरी शर्त होगी। इसके साथ ही सदस्य का आधार, बैंक अकाउंट और PAN को UAN से लिंक होना अनिवार्य रहेगा। मोबाइल नंबर भी आधार और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन पर होगी।
ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि ईपीएफओ पोर्टल या UMANG ऐप में लॉग-इन करने पर वहां एक नया ऑप्शन दिखाई देगा, उदाहरण के लिए 'Link PF with UPI' या फिर 'PF Withdrawal via UPI', इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद सदस्य को अपनी यूपीआई ID दर्ज करनी होगी। इसके बाद संबंधित UPI ऐप जैसे कि Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM पर एक नोटिफिकेशन आएगा, जहां से PF अकाउंट को जोड़ने की अनुमति देनी होगी।
कब निकलेगा PF का पूरा पैसा?
बता दें, कि 55 साल की उम्र में रिटायर्ड होने पर पूरी पीएफ का अमाउंट निकाल सकते हैं। विकलांगता, छंटनी, सेल्फ रिटायरमेंट, विदेश में स्थायी ट्रांसफर, रिटायरमेंट फंड सेफ्टी जैसे मामलों में पूरा पीएफ निकाल सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)