पीओके में PAK का आतंक; 54 दिन में 75 मौतें 

Jul 29, 2026 - 15:01
0 1
पीओके में PAK का आतंक; 54 दिन में 75 मौतें 

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) के रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की Firing के बाद हिंसा भड़क गई. घटना में अब तक कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग चिनार चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स ने प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर गोलीबारी कर दी.

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) का आरोप है कि सुरक्षाबल निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लगातार बल प्रयोग कर रहे हैं. समिति का दावा है कि 5 जून से शुरू हुए आंदोलन के 54 दिनों के दौरान PoJK में मृतकों की संख्या 75 तक पहुंच चुकी है.

भारी दमन के बावजूद नहीं थमा आंदोलन: गोलीबारी और सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया. बड़ी संख्या में लोग चिनार चौक और आसपास के इलाकों में डटे हुए हैं. प्रदर्शनकारियों का काफिला डी-चौक की ओर बढ़ने के बाद रात में रावलकोट स्थित मकबूल भट शहीद चौक पर रुका, जहां से आंदोलन जारी रखा गया.

शहबाज गिल ने सेना पर साधा निशाना: इस घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता डॉ. शहबाज गिल ने पाकिस्तानी सेना और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सैन्य कार्रवाई ने स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है और इससे कश्मीर मुद्दे को दीर्घकालिक नुकसान पहुंचा है.

गिल ने कहा कि मृतकों की वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन Social Media और स्थानीय माध्यमों पर शवों की Photos और videos सामने आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मारे गए युवकों की उम्र 22, 25 और 28 वर्ष थी और उनकी गोली मारकर हत्या की गई. उन्होंने विदेशों में बैठकर आसिम मुनीर की तारीफ करने वालों को शर्म से डूब मरने की बात भी कही.

सीमा मार्ग बंद करने का ऐलान: शहबाज गिल के अनुसार, कश्मीर एक्शन कमेटी के नेता ख्वाजा मेहरान ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रवेश मार्ग बंद करने और पाकिस्तानी सेना की आवाजाही रोकने की घोषणा की है. वहीं, जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने संकेत दिया कि आंदोलन की अगली रणनीति और आगे की कार्रवाई का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User