Sports News: भारत के ख़िलाफ़ स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर लगा जुर्माना

Jun 17, 2026 - 12:31
0 4
Sports News: भारत के ख़िलाफ़ स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर लगा जुर्माना
Pakistan fined for slow over-rate against India

- वो निर्धारित अवधि से एक ओवर पीछे रह गए और इसके लिए मैच फ़ीस का पांच फ़ीसदी जुर्माना लगा.

Sports News: महिला T20 विश्व कप 2026 में एजबेस्टन में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुक़ाबले में स्लो ओवर रेट के लिए मैच रेफ़री ट्रुडी एंडरसन ने पाकिस्तान पर मैच फ़ीस का पांच फ़ीसदी जुर्माना लगाया है। समय की छूट को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान की टीम निर्धारित अवधि से एक ओवर पीछे रह गई थी।

इस मामले के लिए औपचारिक सुनवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी क्योंकि पाकिस्तान की कप्तान फ़ातिमा सना ने ग़लती और जुर्माना स्वीकार कर लिया। ऑनफ़ील्ड अंपायर क्लेयर पोलोसक और जैकलीन विलियम्स, टीवी अंपायर एलोइस शेरिडन और फ़ोर्थ अंपायर सू रेडफ़र्न ने यह आरोप लगाए थे जो कि खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल से संबंधित ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अंतर्गत आता है। यह न्यूनतम ओवर रेट उल्लंघनों से संबंधित है जिसके तहत खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा निर्धारित समय में न फेंके गए प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फ़ीस पर पांच फ़ीसदी का जुर्माना लगाया जाता है।

टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में शामिल छह टीमों में अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गई और उनका नेट रन रेट -3.200 हो गया।

उनका अगला मुक़ाबला 17 जून को एजबेस्टन में ही साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ है जो कि इस समय ग्रुप ए की अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User