Sports News update: टोरंटो में ख़तरनाक पिच के चलते कनाडा और नीदरलैंड्स का मैच रद्द हुआ

- पिछले सप्ताह USA और नीदरलैंड्स के बीच इसी मैदान पर खेले गए मुक़ाबले के बाद ICC ने पिच को असंतोषजनक रेटिंग दी थी.

Jun 17, 2026 - 12:42
0 2
Sports News update: टोरंटो में ख़तरनाक पिच के चलते कनाडा और नीदरलैंड्स का मैच रद्द हुआ
Sports News

Sports News: मंगलवार को किंग सिटी, टोरंटो में कनाडा और नीदरलैंड्स के बीच वनडे मुक़ाबले को ख़तरनाक पिच के चलते रद्द करना पड़ा। यह मुक़ाबला ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 टूर्नामेंट का हिस्सा था जो कि 2027 के वनडे विश्व कप के लिए टीमों का प्रवेश निर्धारित करेगा।

नीदरलैंड्स द्वारा पहले बल्लेबाज़ी के फ़ैसले के बाद मैच को 4.1 ओवर के खेल के बाद ही रद्द करना पड़ा। नीदरलैंड्स 15 के स्कोर पर एक विकेट गंवा चुकी थी और मैक्स ओ'डाउड दूसरे ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। पिच में असमतल उछाल था और छोटे अंतराल में ही गेंद कई बार बल्लेबाज़ों के शरीर पर लगी।

इस मैच से चार दिन पहले ही 12 जून को ICC ने एक बयान जारी कर 8 जून को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और नीदरलैंड्स के बीच इसी मैदान पर खेले गए मुक़ाबले की पिच को असंतोषजनक रेटिंग और एक डिमेरिट अंक दिया था।

USA-नीदरलैंड्स मैच की पिच को लेकर मैच रेफ़री फिल थॉम्पसन ने कहा था, "इस स्तर के क्रिकेट के लिए जिस स्तर की पिच होनी चाहिए, वैसी यह पिच नहीं थी। दोनों कप्तानों ने इस पिच पर निराशा जताई और मैच अधिकारियों ने इसे "बहुत ख़राब" माना। असमतल उछाल के चलते पिच पर खेलना काफ़ी चुनौतीपूर्ण था और खेलने के लिए यह पिच असुरक्षित हो गई थी। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि पिच को असंतोषजनक रेटिंग दी जानी चाहिए।"

ICC की पिच और आउटफ़ील्ड की मॉनिटरिंग प्रक्रिया के अनुसार, जिन पिचों को असंतोषनजक रेटिंग मिलती है तो उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया जाता है। जबकि "अनफ़िट रेटिंग" मिलने पर वेन्यू को तीन डिमेरिट अंक दिया जाता है। डिमेरिट अंक पांच साल की अवधि तक के लिए लागू रहते हैं और खाते में छह डिमेरिट अंक हो जाने पर वेन्यू को 12 महीने तक के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी से निलंबित कर दिया जाता है। 12 डिमेरिट अंक होने पर 24 महीने का प्रतिबंध लगता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User