अमित शाह से मिले नवीन, टीम में फेरबदल की चर्चा

Jul 03, 2026 - 14:39
0 2
अमित शाह से मिले नवीन, टीम में फेरबदल की चर्चा
Nitin Navin met Amit Shah
Sanjay Knockout | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कार्यकारिणी में फेरबदल को लेकर चर्चा की। उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों के बीच मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार से कई मंत्रियों की छुट्टी कर उन्हें पार्टी के केंद्रीय टीम में शामिल किया जा सकता है।
 
जेन जी के आंदोलन को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भविष्य का भी फैसला होना है।
 
नीट सहित कई पेपरों के लीक होने के बाद से ही धर्मेंद्र प्रधान युवाओं के निशाने पर हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सीतारमण को प्रधान के स्थान पर गद्दी सौंपी जा सकती है।
 
अब देखना होगा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल में किसकी लाटरी लगती है। भाजपा आलाकमान यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन और मंत्रिमंडल में यूपी का कोटा बढ़ा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User