अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक पर लगीं नजरें

Jul 03, 2026 - 14:30
0 4
अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक पर लगीं नजरें

Sanjay Knockout | अयोध्या में राममंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद से ही सियासत तेज हो गई है। भाजपा भी इस संवेदनशील मुद्दे के प्रति काफी सजग है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद निगरानी कर रहे हैं।अब छह जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की होने वाली बैठक पर देश और विदेश की मीडिया की नजरें लगी हुई हैं।इस बैठक मे चंपत राय के इस्तीफे पर राय मशविरा होगा।

ट्रस्ट के अधिकतर लोगों का मानना है कि इस प्रकरण में चंपत राय का लेना देना नहीं है। यही वजह है कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है। अलबत्ता विरोधी दल चंपत राय सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

हालांकि चंपत राय पर अनुशासनहीनता का आरोप बैठक में लग सकता है।उन पर आरोप है कि अड़ियल स्वभाव के कारण वह किसी का सुनते नहीं हैं। ज्यादा दबाव पड़ने पर गुस्से से तिलमिला जाते हैं। ऐसे में छह जुलाई को होने वाली बैठक काफी अहम हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User