विपक्ष 'नाराज फूफा' की भूमिका में, भारत का विकास रोक नहीं पाएगा: नितिन नवीन

Sep 06, 2026 - 18:09
0 6
विपक्ष 'नाराज फूफा' की भूमिका में, भारत का विकास रोक नहीं पाएगा: नितिन नवीन
Nitin Nabin

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नाराज फूफा' वाले बयान का समर्थन करते हुए विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के विकास, विरासत और संस्कृति से जुड़ी हर उपलब्धि पर नाराजगी जताता है, लेकिन उसकी नाराजगी के बावजूद विकसित भारत का संकल्प पूरा होकर रहेगा।

नितिन नवीन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष की तुलना 'नाराज फूफा' से की थी। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हर बात से असंतुष्ट रहते हैं और कभी संतुष्ट नहीं हो सकते। प्रधानमंत्री ने ऐसे ही लोगों के लिए 'नाराज फूफा' शब्द का इस्तेमाल किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह विपक्ष से पूछना चाहते हैं कि भारत विकास कर रहा है तो उन्हें नाराजगी होती है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर लाल चौक पर तिरंगा फहराया गया तो भी विपक्ष नाराज हुआ। नक्सलवाद जड़ों से समाप्त होने की दिशा में बढ़ रहा है, तब भी विपक्ष खुश नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम हुआ, लेकिन विपक्ष इस उपलब्धि पर भी सवाल उठाता है। उनके मुताबिक विपक्ष भारत की प्रगति, विरासत और संस्कृति को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाता क्योंकि वह निजी स्वार्थ और राजनीतिक प्रतिष्ठा तक सीमित है।

नितिन नवीन ने कहा कि आज विपक्ष की स्थिति उसी 'नाराज फूफा' जैसी हो गई है, जो हर बात का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 'विकसित भारत 2047' का विजन 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है और विपक्ष के विरोध या नाराजगी के बावजूद देश का विकास रुकने वाला नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और देशवासी मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User