नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ में फंसीं नेशनल अवॉर्ड विनर मानसी पारेख; सुरक्षित पहुंचीं मुंबई

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और गायिका मानसी पारेख (Manasi Parekh) ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे खौफनाक और डरावने अनुभव को साझा किया है। कैलाश मानसरोवर की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मानसी पारेख नेपाल-तिब्बतअभिनेत्री और गायिका मानसी पारेख नेपाल-तिब्बत सीमा के पास भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति में फंस गई थीं। वह कैलाश मानसरोवर यात्रा/ट्रैकिंग के दौरान इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आई थीं और कई चुनौतियों का सामना करने के बाद सुरक्षित मुंबई लौट आईं।

Aug 31, 2026 - 12:15
0 8
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ में फंसीं नेशनल अवॉर्ड विनर मानसी पारेख;  सुरक्षित पहुंचीं मुंबई

मुंबई। अभिनेत्री मानसी पारेख ने अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके मुंबई वापस लौट आईं हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने वापसी का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि चीन से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना जंग जीतने जैसा था।

अभिनेत्री मानसी पारेख ने अपनें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ नोट शेयर किए। इसमें उन्होंने बताया कि चीन के न्यालम शहर में बड़े लैंडस्लाइड की वजह से उनके ग्रुप को बस के अंदर ही करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा, उसके बाद उन्होंने करीब 40 मील का सफर बस से तय किया।

मानसी ने यह भी कहा कि सफर कितना भी मुश्किल क्यों न रहा हो, लेकिन मुंबई अपने परिवार और बेटी के पास वापस लौटने के सामने ये सारी परेशानियां कुछ भी नहीं थीं। उन्होंने लिखा, "आप सभी के ढेरों प्यार, मैसेज, कॉल और दुआओं के लिए शुक्रिया। पिछले 3-4 दिन बहुत मुश्किल भरे रहे और चीन से निकलकर नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना किसी जंग जीतने जैसा था। चीन के न्यालम शहर में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ था, जिसकी वजह से हमें बस में ही 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था, तब जाकर हम सड़क के रास्ते चीन से बाहर निकलने का सफर शुरू कर पाए थे।

उन्होंने आगे लिखा, "करीब 40 मील के लंबे बस के सफर के बाद हम नेपाल बॉर्डर पहुंचे, जहां एक और लैंडस्लाइड हुआ था। दूसरी तरफ खड़ी बसों तक पहुंचने के लिए हमें पैदल ही उस लैंडस्लाइड वाले रास्ते से गुजरना पड़ा, क्योंकि और कोई रास्ता नहीं था।"

अभिनेत्री मानसी पारेख ने अपना अपडेट शेयर करते हुए लिखा, "फिर हमारी जिंदगी का सबसे उबड़-खाबड़ बस का सफर शुरू हुआ, जब हम काठमांडू के लिए निकले जो 4 घंटे दूर था, लेकिन ये सब परेशानी सार्थक थी क्योंकि इसका मतलब था मुंबई वापस आना, अपने परिवार और बेटी के पास आने और उन्हें गले लगाना।"

दरअसल, मानसी पारेख की वापसी उस घटना के कुछ ही दिन बाद हुई है, जब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया था कि बाढ़ आने से सिर्फ पांच दिन पहले ही वह तिब्बत में उसी जगह पर थीं। एक्ट्रेस कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए एक ग्रुप के साथ गई थीं, तभी इस इलाके में ये आपदा आई।


इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User