NAFIS रैंकिंग में रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ ने प्रदेश स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान 

Jul 04, 2026 - 13:53
0 9
NAFIS रैंकिंग में रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ ने प्रदेश स्तर पर प्राप्त किया प्रथम स्थान 
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी
  • माह मई-2026 के डाटा फीडिंग के आधार पर जारी की गयी नाफिस रैंकिंग.

मेरठ: NAFIS रैंकिंग में रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत एवं हापुड़ ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा बताया गया कि NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) स्थापित होने के उपरान्त 01 जुलाई 2022 से प्रदेश के समस्त जनपदो मे स्थित जनपदीय अंगुली चिन्ह इकाई द्वारा अंगुली चिन्ह फीडिंग का कार्य सुचारु रुप से संचालित है। प्रणाली के अंतर्गत अपराधियो के फिंगरप्रिन्ट डेटा का डिजिटल संकलन एवं विश्लेशण कर उनकी त्वरित पहचान सुनिश्चित की जाती है, जिससे अपराधो के अनावरण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी मे तेजी आती है। 

परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ द्वारा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करते हुए NAFIS प्रणाली की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।

माह मई -2026 में NAFIS पर फीड किये गये अपराधियो के डाटा का विवरण –

 जनपद मेरठ - कुल अपराधी- 533, फीडिंग प्रतिशत- 100%

जनपद बुलन्दशहर - कुल अपराधी- 506, फीडिंग प्रतिशत- 100%

जनपद बागपत - कुल अपराधी- 215, फीडिंग प्रतिशत- 100%

जनपद हापुड - कुल अपराधी- 212, फीडिंग प्रतिशत- 100%

कुल – 1466 अपराधियों के अंगुली चिन्हो की हुई फीडिंग ।

रेंज के सभी जनपदों की NAFIS प्रणाली के अंतर्गत फीडिंग की समीक्षा कर जनपद प्रभारियो को उचित दिशा निर्देश निर्गत किये जा रहे हैं। रेंज के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ द्वारा प्रदेश स्तर पर माह मार्च से लगातार तीसरी बार प्रथम रैंक हासिल की गयी है, जो कि प्रशंसा के पात्र है । 

डीआईजी मेरठ द्वारा इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो की सराहना करते हुए भविष्य मे भी इसी तरह कार्य करते रहने के निर्देश दिये गये हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User