Meerut की रीत राठौर को गोल्ड, मानसी को कांस्य पदक
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप-2026 में किया अच्छा प्रदर्शन, मिला सम्मान.
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप-2026 में Meerut की खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ऊंची कूद स्पर्धा में रीत राठौर ने 1.76 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि मानसी ने 1.73 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक संघ, मंडल खेलकूद अधिकारी जितेंद्र यादव और कोच गौरव त्यागी को बधाई दी गई। उनकी सफलता में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)