मेरठ को मिले 59 शिक्षक, 38 एलटी ग्रेड और 21 प्रवक्ता चयनित
Highlights
- लखनऊ में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र.
- माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति से बेहतर होगा शिक्षण कार्य.
नॉकआउट न्यूज मेरठ। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए योगी सरकार की ओर से मेरठ को 59 नए शिक्षक प्रदान किए गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की चयन प्रक्रिया में जिले से 38 एलटी ग्रेड शिक्षकों और 21 प्रवक्ताओं का चयन हुआ है।
मंगलवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मेरठ के चयनित अभ्यर्थियों ने भी समारोह में पहुंचकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किए गए हैं।
मेरठ को मिले 59 शिक्षक
जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि चयनित 59 अभ्यर्थियों में एलटी ग्रेड के 38 शिक्षक तथा 21 प्रवक्ता शामिल हैं। माध्यमिक विद्यालयों में इनकी तैनाती होने के बाद अलग-अलग विषयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को नियमित रखने में भी मदद मिलेगी।
लखनऊ में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षक शामिल हुए। शासन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जनपद के चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में मेरठ के चयनित अभ्यर्थी भी लखनऊ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें नियुक्ति संबंधी प्रमाण पत्र सौंपे गए।
मेरठ के चयनित शिक्षकों में फरहा हाशमी, अंशिका वर्मा, पूनम अतरिश, स्वाति गौतम, मोनिका, ज्योति गौतम, नूपुर चौधरी, ज्योति, पुष्पेंद्र कुमार और आदेश शर्मा आदि शामिल रहे।

शिक्षकों की नियुक्ति से बेहतर होगा शिक्षण कार्य
विभाग के अनुसार, नए शिक्षकों की नियुक्ति से माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर करने का अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)