TIME के 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में मांधना और बवूमा का नाम

Jun 17, 2026 - 12:15
0 2
TIME के 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में मांधना और बवूमा का नाम
मांधना और बवूमा

- जहां मांधना ने अपनी टीम के लिए वनडे विश्व कप, वहीं बवूमा ने WTC चैंपियनशिप जीता है.

Sports News: स्मृति मांधना और तेम्बा बवूमा को टाइम पत्रिका ने विश्व के 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में शुमार किया है। इस लिस्ट में हिलेरी नाइट, लियोनेल मेसी, यानिक सिनर, कार्लोस अल्काराज़, रोरी मक्लरॉय और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे वैश्विक खेल सितारे भी शामिल हैं। मांधना और बवूमा को "टाइटंस" श्रेणी में जगह मिली है।

Photo: मांधना ने लगातार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.

भारत की बल्लेबाज़ी सुपरस्टार मांधना के बारे में TIME के संपादक चार्ली कैंपबेल लिखते हैं, "स्मृति मांधना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। मुंबई में जन्मी यह बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज़ घरेलू एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक 17 शतक लगाने वाली क्रिकेटर हैं। मांधना एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी हैं।

"लेकिन मांधना को सबसे अधिक गर्व उन टीम उपलब्धियों पर है, जिन्हें वह हासिल कर रही हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की कप्तानी करते हुए 2024 और 2026 में टीम को वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का ख़िताब जिताया और पिछले साल वनडे विश्व कप में भारत की जीत के दौरान उपकप्तान रहीं, जहां उन्होंने टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाए।

"2024 में मांधना ने महिला क्रिकेट में तीनों फ़ॉर्मेट मिलाकर एक साल में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और फिर पिछले साल ख़ुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ा। इसी उपलब्धि के कारण उन्हें 2025 का BBC महिला भारतीय खिलाड़ी चुना गया।"

मांधना इस समय इंग्लैंड में T20 विश्व कप खेल रही हैं, जहां उन्होंने रविवार को पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की शुरुआती जीत में 44 गेंदों पर मैच जिताऊ 68 रन बनाए।

Photo: WTC मेस के साथ पोज़ देते टेम्बा बवूमा-

वहीं बवूमा ने साउथ अफ़्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का ख़िताब जिताया था। उनके बारे में कैंपबेल लिखते हैं, "तेम्बा बवूमा ने हमेशा अपनी जर्सी के भार से कहीं ज़्यादा ज़िम्मेदारी उठाई है। साउथ अफ़्रीका के बहुत कम अश्वेत क्रिकेटरों में से एक होने के कारण उनकी सफलताओं को खेल के लिए एक बदलाव के रूप में देखा गया। लेकिन उनकी असफलताएं भी कभी सिर्फ़ उनकी अपनी नहीं रहीं।

"ख़ुशक़िस्मती से, बवूमा ने असफलताओं की तुलना में कहीं अधिक सफलताएं हासिल की हैं। 2016 में वह शतक लगाने वाले पहले अश्वेत साउथ अफ़्रीकी क्रिकेटर बने थे और पांच साल बाद वह अपने देश के पहले अश्वेत कप्तान बने।

"पिछले साल बवूमा ने साउथ अफ़्रीका को भारत में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ में जीत दिलाई और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी ख़िताब जिताया। उन्होंने फ़ाइनल में प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया को हराया और पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रहे। यह 1998 के बाद साउथ अफ़्रीका का पहला अंतरराष्ट्रीय ख़िताब था, जिसमें फ़ाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बावजूद बवूमा की जुझारू 66 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User