Meerut में 1.41 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार; फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रिटायर ऑफिसर को किया था डिजिटल हाउस अरेस्ट

Jun 20, 2026 - 12:18
0 4
Meerut में 1.41 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार; फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रिटायर ऑफिसर को किया था डिजिटल हाउस अरेस्ट
साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार.

- आरोपी शब्बीर कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो झांसी का रहने वाला है.

मेरठ: फर्जी CBI अफसर बनकर रिटायर ऑफिसर से साइबर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शब्बीर कुरैशी है जो झांसी का रहने वाला है। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। वहीं मनीलाँड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगने के इस काम में और कौन लोग शामिल हैं पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।

दिसंबर में दी थी पीड़ित ने शिकायत: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी राधा कृष्ण बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अप्रैल में शिकायत दी थी कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने मोबाइल सिम जारी कराया है। साथ ही उनके आधार कार्ड से दिल्ली स्थित एक बैंक में खाता खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद कॉलर ने उन्हें अपने अन्य मोबाइल नंबर बंद करने की सलाह दी थी।

जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनकी वीडियो कॉल पर अन्य कथित CBI अधिकारी से बात कराई गई। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए राधा कृष्ण को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। साइबर ठगों ने उन्हें 33 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा और जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाते रहे।

दबाव में करवाते रहे पैसे ट्रांसफर: पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसके चलते पीड़ित दंपती ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब अकाउंट पूरा खाली हो गया तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User