मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद ने बॉलीवुड पर कसा तंज

Sep 26, 2026 - 15:05
0 3
मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद ने बॉलीवुड पर कसा तंज
Mushtaq Khan

मुंबई । दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान ने मुंबई के नानवटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां उनके घर पहुंचीं, लेकिन कई बड़े सितारे नहीं आए। इससे अभिनेता रजा मुराद आहत नजर आए। 

 50 साल इस इंडस्ट्री को दिए

अभिनेता रजा मुराद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मुश्ताक खान ने इंडस्ट्री को अपनी पूरी जिंदगी दे दी, लेकिन किसी भी बड़े स्टार ने उनके जनाजे में शिरकत नहीं की।उन्होंने कहा, "मुझे अफसोस इस बात का है कि ऐसे मौके पर कोई भी स्टार, जिन्हें हम हीरो कहते हैं, वो मुश्ताक खान को आखिरी सलाम तक देने नहीं आए, जबकि बहुत से उनके साथी-कलाकार आए थे। 

अगर किसी उद्योगपति की शादी होती, तो ये स्टार न सिर्फ शिरकत करते बल्कि वेटर की तरह मेहमानों को खाना भी परोसते।"रजा मुराद ने कहा, "जब कोई पॉलिटिकल पार्टी अपना डंडा दिखाती है तो ये वहां पर भीगी बिल्ली की तरह पहुंच जाते हैं, लेकिन उस शख्स के जनाजे पर वह शामिल नहीं हुए, जिसने अपने 50 साल इस इंडस्ट्री को दे दिए अपनी पूरी जिंदगी दे दी और इन बड़े स्टार्स ने उन्हें अपने 50 मिनट तक नहीं दिए। ये मत भूलिए कि आज जो आपका चेहरा है। कल ये मुरझा जाएगा अगर कोई चीज आपके काम आएगी, तो आपका अच्छा व्यवहार और कुछ नहीं काम आएगा।

मुश्ताक खान अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री का बड़ा नाम बने

उन्होंने अभिनेता मुश्ताक खान की तारीफ करते हुए कहा, "मुश्ताक खान अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री का बड़ा नाम बने। उन्होंने कभी किसी कि न दलाली की और न ही चम्चागिरी की। उन्हें न कभी इन स्टार्स की जरूरत पड़ी और न जिंदगी के बाद पड़ेगी। हां, ये अफसोस जरूर रहेगा हम सभी को की ऐसा कोई भी स्टार नहीं है, जिसके साथ मुश्ताक खान ने काम न किया हो और वे स्टार चंद लम्हे निकालकर उनके आखिरी वक्त में शामिल नहीं हुए। वे सभी एक बात जरूर याद रखें कि ये शोहरत, दौलत और इज्जत हमेशा नहीं रहेगी। शोहरत की बुलंदी भी एक पल का तमाशा है, जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है ये बात याद रखना।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User