महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में महायुती ने एक और चुनाव जीता 

16 सीटों पर महायुती उम्मीदवारों को जीत मिली है। इनमें से 6 सीटों पर वह निर्विरोध जीते। वहीं, अन्य 10 सीटों पर मतदान के बाद जीत हासिल की।

Jun 22, 2026 - 17:21
0 8
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: देवेंद्र फडणवीस की अगुआई में महायुती ने एक और चुनाव जीता 
Maharashtra Legislative Council Election Results
  • 17 में से 16 सीटों पर महायुती की जीत.

Maharashtra Legislative Council Election Results: Maharashtra में विधान परिषद की 17 सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 16 सीटों पर महायुती उम्मीदवारों को जीत मिली है। इनमें से 6 सीटों पर वह निर्विरोध जीते। वहीं, अन्य 10 सीटों पर मतदान के बाद जीत हासिल की। Maharashtra विधान परिषद चुनाव में महायुती गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से 6 सीटों पर पहले निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वहीं, अन्य 11 सीटों पर मतदान हुआ और इनमें से 10 सीटों पर महायुती उम्मीदवार को जीत मिली।

नासिक में BJP के बागी नेता गोकुल गीते ने खेल खराब किया। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की और शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार को हराया। विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान 18 जून को संपन्न हुआ था। विधान परिषद के चुनाव में औसतन 99.02 प्रतिशत मतदान हुआ, इसमें नागपुर स्थानीय प्राधिकारी कोटे की उप चुनाव वाली एक सीट भी शामिल है।

भंडारा गोंदिया सीट पर सबसे अधिक 100% वोटिंग हुई। संबंधित चुनाव क्षेत्र में महानगरपालिका ,नगर पालिका, नगर पंचायत ,जिला परिषद और पंचायत समितियां के जन प्रतिनिधि मतदान किए। महायुती गठबंधन की तरफ से इस चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटों, शिवसेना ने 4 सीटों और एनसीपी ने 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिर्फ शिवसेना को एक सीट पर हार मिली है। बीजेपी और एनसीपी (अजीत गुट) ने सभी सीटों पर जीत हासिल की।

महाराष्ट्र विधान परिषद 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट- 

सीट विजेता उम्मीदवार पार्टी
ठाणे  रवींद्र फाटक (निर्विरोध) शिवसेना
यवतमाल दुष्यंत चतुर्वेदी (निर्विरोध) शिवसेना
रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग अनिकेत तटकरे (निर्विरोध) एनसीपी
पुणे विक्रम काकड़े (निर्विरोध) एनसीपी
वर्धा-गढ़चिरौली-चंद्रपुर अरुण लखानी (निर्विरोध) बीजेपी
अहिल्यानगर प्राजक्त तनपुरे (निर्विरोध) बीजेपी
छत्रपति संभाजीनगर-जालना सुहास शिरसाट बीजेपी
नासिक गोकुल गीते निर्दलीय
भंडारा-गोंदिया अविनाश ब्रह्मणकर बीजेपी
सांगली-सतारा धैर्यशील कदम बीजेपी
परभणी-हिंगोली सईद खान शिवसेना
सोलापुर राजेंद्र राउत बीजेपी
धाराशिव-लातूर-बीड बसवराज पाटिल बीजेपी
नागपुर राजीव पोतदार बीजेपी
जलगांव नंदकिशोर महाजन बीजेपी
अमरावती प्रवीण पोटे बीजेपी
नांदेड़ अमर राजुरकर बीजेपी

नागपुर में राजीव पोतदार की जीत: नागपुर विधान परिषद सीट के लिए बीजेपी महायुती की ओर से डॉ राजीव पोतदार और कांग्रेस महा विकास अघाड़ी की ओर से अतुल लोंढे के बीच सीधा मुकाबला था। राजीव पोतदार को जीत मिली है। उन्हें कुल 682 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 130 वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं, 11 वोट अमान्य करार दिए गए। यहां कांग्रेस के कुल 169 वोटर थे, लेकिन अतुल लोढ़े को सिर्फ 130 वोट ही मिले। इस चुनाव में कुल 836 वोटर नागपुर में थे, जिनमें से 823 ने अपने अधिकार का उपयोग किया था। एमआईएम, मुस्लिम लीग और बीएसपी ने यहां तटस्थ रहने का फैसला किया था।

महाराष्ट्र में कैसे होते हैं विधान परिषद चुनाव: Maharashtra विधानसभा में कुल 78 सदस्य हैं। इनका कार्यकाल 6 साल का होता है। हर दो साल में लगभग 26 सदस्य रिटायर होते हैं और नए सदस्यों का चुनाव किया जाता है। 78 में से 30 सदस्यों का चुनाव विधायक करते हैं। 22 सदस्यों का चुनाव नगर पालिका, नगर परिषद और अन्य स्थानीय चुनावों में जीतने वाले प्रतिनिधि करते हैं। सात सदस्यों का चयन ग्रेजुएट मतदाता और सात सदस्यों का चयन शिक्षक करते हैं। 12 सदस्यों को राज्यपाल मनोनीत करते हैं। इस बार 22 सदस्यों का चयन करने के लिए चुनाव हुए हैं। इनमें से 6 सदस्य निर्विरोध चुने गए और 11 सीटों पर मतदान हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User