रक्षाबंधन और बलराम जयंती पर 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'

Aug 21, 2026 - 16:03
0 1
रक्षाबंधन और बलराम जयंती पर 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ'
Mahaprabhu Jagannath Movie

मुंबई। भगवान जगन्नाथ की भक्ति और उनकी अद्भुत दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खास खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में रही एनिमेटेड फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म को ऐसे अवसर पर रिलीज किया जा रहा है, जब देशभर में रक्षाबंधन और भगवान बलराम की जयंती का उत्साह देखने को मिलेगा। ऐसे में फिल्म की रिलीज को लेकर निर्माता भी उत्साहित हैं। 

'महाप्रभु जगन्नाथ' 28 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा की। फिल्म की कहानी भगवान जगन्नाथ से जुड़ी आस्था, परंपराओं और उनकी दिव्य दुनिया को एनिमेशन के जरिए दर्शकों के सामने रखने की कोशिश करती है। खास तौर पर बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है, ताकि एक साथ बैठकर फिल्म देखी जा सके और धार्मिक कहानी को मनोरंजन के साथ समझा जा सके।

फिल्म के निर्माता दुर्गा प्रसाद दलाई ने रिलीज डेट को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने कहा, ''जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जब लगता है कि सब कुछ पहले से ही तय हो चुका है। फिल्म ने बनने से लेकर रिलीज तक काफी सफर तय किया है और अब रक्षाबंधन और बलराम जयंती जैसे विशेष पर्व पर इसे सिनेमाघरों तक पहुंचते देखना मुझे महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद लगता है।''

दुर्गा प्रसाद दलाई ने आगे कहा, ''बलराम जयंती मेरे लिए बेहद खास अवसर है। मेरी टीम हमेशा से ऐसी फिल्म बनाना चाहती थी, जिसे बच्चे और परिवार साथ मिलकर देख सकें और महाप्रभु जगन्नाथ की दुनिया को करीब से महसूस कर सकें। इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इससे ज्यादा अच्छा समय शायद नहीं हो सकता था। टीम ने अपनी तरफ से पूरी श्रद्धा और ईमानदारी के साथ फिल्म तैयार की है और अब वे इसे महाप्रभु जगन्नाथ के भरोसे छोड़ रहे हैं।''

बलराम जयंती भगवान कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। यह दिन श्रावण मास की पूर्णिमा को पड़ता है और धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

'महाप्रभु जगन्नाथ' का निर्माण ईएलई एनिमेशंस ने किया है। यह इस स्टूडियो की सनातन यूनिवर्स के तहत पहली ऐसी फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। एनिमेशन के जरिए फिल्म में भगवान जगन्नाथ की दुनिया और उनसे जुड़ी पुरानी मान्यताओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की कोशिश की गई है।

फिल्म का संगीत भी अलग-अलग भाषाओं में तैयार किया गया है। इसका साउंडट्रैक हिंदी, उड़िया और तेलुगु में जारी किया गया है। फिल्म में अथर्व बक्शी, अविरल कुमार और अभय जोधपुरकर समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User